Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पापा की फिल्म पठान पर दिया रिएक्शन

Suhana Khan Reacts To Pathaan: इन दिनों पठान बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। बता दें फिल्म 23 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। तबसे दो दिन में ही फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई की है। पठान ने अभी तक वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की तारीफ हर [...]

By ·

Suhana Khan Reacts To Pathaan: इन दिनों पठान बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। बता दें फिल्म 23 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। तबसे दो दिन में ही फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई की है। पठान ने अभी तक वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की तारीफ हर किसी की जुबान पर है। इसी बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने पठान पर अपना रिएक्शन दिया है।

Suhana Khan With Shah Rukh Khan And Gauri Khan

सुहाना खान का सोशल मीडिया पोस्ट

Suhana Khan Reacts on Pathaan Box Office Collection

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का इंस्टाग्राम पोस्ट को रीशेयर किया है। साथ में एक खुशी में इमोशन वाला इमोजी लगाया है। पूजा ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पठान की वर्ल्डवाइड कलेक्शन को शेयर किया था। पूजा ने पोस्ट में मेंशन किया था की पठान ने पहले दिन में ही इतनी कमाई कर ली की बॉलीवुड इंडस्ट्री में हिस्ट्री बना लिया।

पठान ने फर्स्ट डे पर बनाया रिकॉर्ड

शाहरुख़ ख़ान की फिल्म पठान ने अपने रिलीज़ के पहले दिन ही भारत में 57 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं वर्ल्डवाइड 106 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को इंडिया में 5500 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया था। विदेशों में8n 2500 स्क्रीन पर फिल्म ने एंट्री मारी थी। आपको बता दें फिल्म पठान सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। वहीं सलमान खान भी फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आ रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें