IPL 2024 मैच में गिरे हुए झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया ये दिल को छू लेने वाला काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल

शाह रुख खान का स्टारडम पूरी दुनिया में मशहूर है। रोमांस का बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान सिर्फ अपनी फिल्मों के कारण ही नहीं फ्रेंडली जेश्चर के लिए भी फेमस हैं। किंग खान हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए आईपीएल मैच को देखने गए हुए थे। [...]

By Shaikh Almina · 15/4/2024

शाह रुख खान का स्टारडम पूरी दुनिया में मशहूर है। रोमांस का बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान सिर्फ अपनी फिल्मों के कारण ही नहीं फ्रेंडली जेश्चर के लिए भी फेमस हैं। किंग खान हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए आईपीएल मैच को देखने गए हुए थे। इस दौरान स्टेडियम से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है।

Shah Rukh Khan Special: बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) पूरी दुनिया में न सिर्फ अपने अभिनय के कारण, बल्कि दरियादिली के लिए भी फेमस हैं। किंग खान जो भी करते हैं, उससे वह अपने चाहने वालों का दिल जीत ही लेते हैं।

आईपीएल मैच में ‘केकेआर’ की हुई जीत

फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ शाह रुख खान का दमखम क्रिकेट की दुनिया में भी देखने को मिलता है। इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार अपने शबाब पर है। रविवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइ़र्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच में कांटे की टक्कर का मुकाबला होते देखने को मिला, जिसमें बाजी किंग खान की टीम ‘केकेआर’ ने मारी।

शाह रुख खान के इस जेश्चर की हुई तारीफ

कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने की खुशी जितनी शाह रुख खान के फैंस को हुई, उससे कहीं ज्यादा खुशी उन्हें किंग खान के उस जेश्चर से हुई, जो उन्होंने मैच खत्म होने के बाद देखा। शाह रुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मैच खत्म होने के बाद नीचे गिरे झंडे को उठाते नजर आ रहे हैं।

शाह रुख एक-एक फ्लैग को उठाते देखे जा सकते हैं। सुपरस्टार होने के बावजूद वह बिना झिझक खुद हर एक झंडे को उठा कर स्टाफ को दे रहे हैं। किंग खान का ये स्वीट जेश्चर उनके फैंस का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि एक ही दिल को शाह रुख खान कितनी बार जीतेंगे।

शाह रुख खान वर्कफ्रंट

शाह रुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर की झोली में ‘टाइगर बनाम पठान’ है। इसके अलावा ऐसी चर्चा है कि एटली कुमार (Atlee Kumar) सक्सेसफुल फिल्म ‘जवान’ का सीक्वल बनाएंगे, जिसके हीरो शाह रुख ही होंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full