OMG! Gauri Khan ने एयरपोर्ट पर किया इस स्टार को इग्नोर, नवाबों के खानदान से है ताल्लुक, ट्रोल हुईं गौरी

Gauri Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेगम गौरी खान (Gauri Khan) भी अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं. वैसे तो गौरी अपने हबी किंग खान की तरह बड़ी दिवाली कही जाती हैं. मगर हाल ही में गौरी ने कुछ ऐसा किया है. जिससे फैंस भी दंग रह गए हैं. गौरी का एटीट्यूड भरा [...]

By Sakshi Pandey · 13/2/2024

Gauri Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेगम गौरी खान (Gauri Khan) भी अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं. वैसे तो गौरी अपने हबी किंग खान की तरह बड़ी दिवाली कही जाती हैं. मगर हाल ही में गौरी ने कुछ ऐसा किया है. जिससे फैंस भी दंग रह गए हैं. गौरी का एटीट्यूड भरा रवैया देखकर सभी के होश उड़ गए हैं.

मुंबई एयरपोर्ट पर गौरी खान

ये किस्सा है मुंबई एयरपोर्ट का. जहां गौरी खान कूल लुक में नजर आई थीं. सीग्रीन रंग के ब्लेजर में गौरी कमाल लग रही थीं. ऐसे में एयरपोर्ट पर जब गौरी अपनी कार से उतरीं. तो तब तक सब ठीक ही था. उन्होंने ना सिर्फ पैपाराजी से हैलो किया बल्कि स्माइल के साथ ढेर सारे पोज भी दिए. मगर सिक्योरिटी चेक प्वॉइंट पर गौरी की हरकत ने सभी को चौंका दिया.

कुणाल खेमू भी पहुंचे एयरपोर्ट

दरअसल गौरी से पहले यहां पटौदी खानदान के इकलौते दामाद कुणाल खेमू जो मौजूद थे. बता दें कि, कुणाल पटौदी खानदान की बड़ी बहू शर्मिला टैगोर के इकलौते दामाद और सोहा अली खान के हसबैंड हैं. वहीं रिश्ते में कुणाल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के जीजा भी लगते हैं. ऐसे में साफ है कि, कुणाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इंडस्ट्री का हर शख्स कुणाल की शख्सियत से वाकिफ है. मगर शायद ये बात गौरी खान को नहीं पता थी. जी हां, तभी तो उन्होंने कुणाल को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया.

गौरी ने कुणाल को किया इग्नोर

कुणाल व्हाइट जैकेट और लूज शॉर्ट्स में एयरपोर्ट पहुंचे थे. ऐसे में जब गौरी सिक्योरिटी चेक के लिए पहुंची. तो कुणाल वहां पहले से मौजूद थे और अपने पासपोर्ट वैरीफाई करवा रहे थे. तभी गौरी भी कुणाल के पीछे जाकर खड़ी हो गईं. हालांकि इस दौरान गौरी ने ना तो कुणाल की तरफ देखा और ना ही उनसे बात की. गौरी अपने फोन में बिजी नजर आ रही थीं. तभी पीछे पैपाराजी ने भी कुणाल का नाम पुकारा. मगर शायद गौरी ने इसकी तरफ ध्यान ही नहीं दिया और उन्होंने नजर उठा कर कुणाल की तरफ देखना भी जरूरी नहीं समझा.

यूजर्स ने किया ट्रोल

अब गौरी खान और कुणाल खेमू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वहीं कई यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते भी दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में कुछ लोग गौरी को ट्रोल कर रहे हैं. तो वहीं कई लोगों ने कुणाल की भी खिंचाई करनी शुरू कर दी है. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘साइड एक्टर को साइड कर दिया.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इंडस्ट्री में छोटे स्टार्स को ऐसे ही इग्नोर किया जाता है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गौरी कुणाल को पहचान नहीं पाई? अजीब है ये.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘मुझे हैरानी है कि, गौरी खान ने कुणाल की तरफ देखा भी नहीं.’  वहीं एक और ने सवाल पूछा, ‘पहचाना नहीं या इग्नोर किया.’ इसी कड़ी में कुणाल के मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘कच्छा पहनकर एयरपोर्ट आएगा तो कौन पहचानेगा.’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘करीना कपूर ने भी एक इवेंट में सुहाना खान को इग्नोर कर दिया था. तो गौरी खान ने हिसाब बराबर कर दिया.’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full