‘Pathaan’ फिल्म की सक्सेस के बाद Shah Rukh Khan चले ‘Jawan’ के सेट पर, 1 फरवरी से शेड्यूल हुई शूटिंग

Shah Rukh Khan Film Jawan Shooting: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ ख़ान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता छुई है। पठान ने भारत में अबतक 57 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड 106 करोड़ की कमाई हुई

By Akanksha Pandey · 27/1/2023

Shah Rukh Khan Film Jawan Shooting: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ ख़ान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता छुई है। पठान ने भारत में अबतक 57 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड 106 करोड़ की कमाई हुई है। इस दौरान खबर आई है की शाहरुख़ ख़ान अपनी फिल्म जवान की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

Jawan Poster

शाहरुख़ ख़ान का अगला प्रोजेक्ट ‘जवान’

पीपिंगमून की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान पूरे एक महीने के ब्रेक के बाद वापस शूटिंग के लिए लौट रहे हैं। आपको बता दें शाहरुख अपनी फिल्म जवान की शूटिंग 1 फरवरी से शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार हैं और वहीं गौरी खान इस फिल्म की प्रोड्यूसर। शाहरुख खान नेक्स्ट वीक 6 दिनों के लिए जवान की शूटिंग के लिए सेट पर लौटेंगे। बताया जा रहा है की एक्शन सीन की शूटिंग करेंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान सान्या मल्होत्रा भी रहेंगी। जवान का शेड्यूल 31 जनवरी से स्टार्ट होगा। वहीं शाहरुख खान इस शूटिंग शेड्यूल में 1 फरवरी से शामिल होंगे। विजय सेतुपति और प्रियामणि फरवरी महीने के बाद शूटिंग करेंगे।

‘जवान’ होगी शाहरुख की पहली पैन इंडिया फिल्म

एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म जवान अपने पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रही है। फिल्म की बची हुई शूटिंग मार्च में पूरा किया जाएगा। बताया जा रहा है की इस फिल्म की शूटिंग अलग अलग शहरों में की जाएगी। शाहरुख़ ख़ान की फिल्म जवान में नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर दिखाई देंगे। फिल्म जवान को 2 जून 2023 को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ ही ये फिल्म शाहरुख खान की पहली पैन इंडिया फिल्म होगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full