Dunki Trailer Out: शाहरुख खान की फिल्म डंकी का ट्रेलर हुआ रिलीज, किंग खान के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल ने जीता दर्शकों का दिल

Dunki Trailer Out: पठान और जवान की शानदार कामयाबी के बाद शाहरुख खान के फैंस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म डंकी (Dunki Trailer Out) का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. किंग खान अपने करियर में पहली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आए हैं. वहीं शाहरुख के अलावा फिल्म में बोमन [.

By Sakshi Pandey · 5/12/2023

Dunki Trailer Out: पठान और जवान की शानदार कामयाबी के बाद शाहरुख खान के फैंस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म डंकी (Dunki Trailer Out) का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. किंग खान अपने करियर में पहली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आए हैं. वहीं शाहरुख के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर लीड रोल निभा रहे हैं.

डंकी ट्रेलर रिलीज

हाल ही में डंकी का टीजर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है. वहीं फिल्म के दोनों गानों को भी फैंस ने बेहद पसंद किया है. ऐसे में डंकी के ट्रेलर का इंतजार भी अब खत्म हो चुका है. मंगलवार की सुबह मेकर्स ने डंकी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

पांच दोस्तों की कहानी

डंकी के मेकर्स ने 5 दिसंबर 2023 की सुबह फिल्म का ट्रेलर आउट किया है. 3 मिनट के इस ट्रेलर में पांच दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. हार्डी के रुप में शाहरुख की एंट्री जबरदस्त है. जिसके बाद शाहरुख अपने दोस्तों से दर्शकों को रुबरु करवाते हैं. इस फेहरिस्त में बल्ली, जोकि पेशे से नाई है, बग्गू (विक्रम कोचर) की कपड़े की दुकान है, सुक्खी (विक्की कौशल) अंग्रेजी के पीछे पागल है. तो वहीं मन्नू (तापसी पन्नू) हार्डी (शाहरुख) के लिए दुनिया से लड़ जाती है. पंजाब के छोटे से गांव के ये पांचों दोस्त लंदन जाने का सपना देख रहे हैं. वहीं ट्रेलर में बमन ईरानी गुलाटी का रोल अदा कर रहे हैं.

फैंस का रिएक्शन

3 मिनट के इस ट्रेलर में हंसी, ठहाकों, इमोशन और ड्रामा भरपूर देखने को मिल रहा है.  वहीं डंकी के ट्रेलर पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “शाहरुख बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं.” तो वहीं अगले फैन ने लिखा, “शाहरुख महज एक एक्टर नहीं बल्कि रिकॉर्ड ब्रेकर हैं. ये फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक हूं.” इसी कड़ी में एक फैन डंकी के ब्लॉक बस्टर होने की भी घोषणा कर दी है. डंकी के ट्रेलर पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा कि, “ये फिल्म पक्का ब्लॉक बस्टर होने वाली है. हिरानी सर की कॉमेडी, ड्रामा, इमोशन और शाहरुख का जादू दर्शकों पर जरुर चलेगा.”


डंकी फिल्म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी क्रिसमस से पहले 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. वहीं डंकी के साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में किसे दर्शकों का अधिक प्यार मिलता है ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full