Dunki First Review: शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म की पूरी कहानी

Dunki First Review: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. जहां सोमवार को फिल्म का रोमांटिक गाना रिलीज हुआ. तो वहीं मंगलवार की सुबह शाहरुख खान को माता वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए देखा गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायर

By ·

Dunki First Review: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. जहां सोमवार को फिल्म का रोमांटिक गाना रिलीज हुआ. तो वहीं मंगलवार की सुबह शाहरुख खान को माता वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए देखा गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं अब शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी का पहला रिव्यू (Dunki First Review) भी सामने आ गया है.

डंकी को मिले 5 स्टार

दरअसल मूवी हब नाम के एक ट्वीटर अकाउंट ने शाहरुख खान की डंकी का पहला रिव्यू पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने फिल्म को 5 स्टार दिए हैं. यही नहीं इस रिव्यू में डंकी की कहानी को भी मास्टरपीस बताया गया है. डंकी का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, डंकी राजकुमार हिरानी की स्टोरी टेलिंग का मास्टरपीस है. राज सर ने जिस तरह से इस फिल्म को बनाया है. वैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया होगा. शाहरुख खान ने भी इस फिल्म में अब तक की बेस्ट एक्टिंग की है.

फिल्म का फर्स्ट और सेकेंड हाफ

रिव्यू शेयर करते हुए पोस्ट में फिल्म के फर्स्ट और सेकेंड हाफ की कहानी से भी पर्दा उठ चुका है. रिव्यू के अनुसार, फिल्म के फर्स्ट पार्ट में 5 दोस्तों के लंदन जाने का सफर दिखाया गया है. इस दौरान दर्शकों को प्यार, मोहब्बत, मस्ती, मजाक, दोस्ती और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलने वाला है. वहीं फिल्म की असली कहानी सेकेंड हाफ में मौजूद है. जोकि काफी इमोशनल होने वाली है. खासकर क्लाइमेक्स देखकर सभी की आंखों में आंसू आ जाएंगे. डंकी भारतीय सिनेमा की एतिहासिक फिल्म होगी.

डंकी फिल्म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी की रिलीजिंग को महज 1 हफ्ता ही बचा है. ये फिल्म 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. वहीं फिल्म में तापसी पन्नू शाहरुख खान के अपोसिट नजर आएंगी. इसके अलावा विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें