Kal Ho Na Ho: शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ को पूरे हुए 20 साल, करण जौहर को आई पापा यशराज की याद, लिखा- ‘थैंक यू पापा’
Kal Ho Na Ho: शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘कल हो ना हो’ (Kal Ho Na Ho) को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं. ये फिल्म आज ही के दिन 28 नवंबर 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को शाहरुख, प्रीति और सैफ के करियर की बेस्ट [...]
Kal Ho Na Ho: शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘कल हो ना हो’ (Kal Ho Na Ho) को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं. ये फिल्म आज ही के दिन 28 नवंबर 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को शाहरुख, प्रीति और सैफ के करियर की बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है. लव ट्राएंगल पर आधारित इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है. वहीं फिल्म के गाने फैंस के फेवरेट हैं. ऐसे में 20 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.
करण जौहर ने शेयर किया वीडियो
फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें फिल्म के कुछ इमोशनल सीन और डायलॉग्स को दर्शाया गया है. वहीं वीडियो में शाहरुख को देखकर फैंस भी भावुक हो उठे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में करण ने लिखा – “यह फिल्म मेरे लिए और शायद हम सभी के लिए एक इमोशनल जर्नी रही है. ऐसी शानदार स्टार कास्ट को एक ऐसी कहानी के साथ लाना, जिसने सभी का दिल धड़का दिया हो… ‘कल हो ना हो’ की कैमरे के पीछे की पूरी स्टार कास्ट और टीम को बधाई इस फिल्म को बनाने के लिए जो आज भी लोगों के दिलों को धड़कने पर मजबूर कर देती है.”
पिता की याद में भावुक हुए करण जौहर
‘कल हो ना हो’ की 20वीं सालगिरह पर करण जौहर अपने पिता यशराज जौहर को याद करके भावुक हो गए हैं. पिता को धन्यवाद कहते हुए करण जौहर ने लिखा कि, “मेरे लिए, यह आखिरी फिल्म थी जिसका हिस्सा मेरे पिता भी थे…मैं आज भी जब इस फिल्म को दोबारा देखता हूं तो मुझे हर फ्रेम में उनकी उपस्थिति का अहसास होता है. धन्यवाद पापा, हर चीज में हमारा मार्गदर्शन करने और ऐसी कहानियां बनाने के लिए जो आज भी मायने रखती हैं…और जो सही है उसके साथ हमेशा खड़े रहने के लिए. मैं हमेशा आपको याद करूंगा…” इसी के साथ करण जौहर ने फिल्म के निर्देशक निखिल को भी शुक्रिया अदा किया है.
ये भी पढ़ें – रणबीर कपूर के सबसे बड़े फैन हैं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, कहा- रणबीर हैं देश के बेस्ट एक्टर