Dunki Song Out: शाहरुख खान की फिल्म डंकी का नया गाना हुआ रिलीज, सोनू निगम की आवाज ने फैंस को किया भावुक
Dunki: शाहरुख खान की मच अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म डंकी (Dunki) का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के ट्रेलर ‘डंकी ड्रॉप्स’ ने जमकर सूर्खियां बटोरी हैं. फिल्म के पहले गाने ‘लुट पुट गया’ को भी दर्शकों का काफी प्यार मि
Dunki: शाहरुख खान की मच अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म डंकी (Dunki) का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के ट्रेलर ‘डंकी ड्रॉप्स’ ने जमकर सूर्खियां बटोरी हैं. फिल्म के पहले गाने ‘लुट पुट गया’ को भी दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. इसी कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का अगला गाना ‘निकले थे हम कभी घर से’ रिलीज कर दिया है.
डंकी का दूसरा गाना
शुक्रवार 1 दिसंबर को, शाहरुख खान स्टारर डंकी के मेकर्स ने ‘निकले थे हम कभी घर से’ गाना किया है. इस इमोशनल ट्रैक में मशहूर गायक सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है. वहीं गाने में संगीत प्रीतम ने दिया है. जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. डंकी के इस गाने ने फैंस को भी भावुक कर दिया है. ऐसे में इस इमोशनल ट्रैक को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं.
शाहरुख ने शेयर किया पोस्ट
डंकी के नए गाने के साथ शाहरुख खान ने भी ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है. ‘निकले थे हम कभी घर से’ का लिंक शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा कि, “आज ऐसे ही दिल में आया ये गाना तो आपके साथ शेयर कर रहा हूँ. राजू और सोनू नाम से ही लगते हैं अपने ही कोई होंगे. और ये गाना जो दोनों ने बनाया है, ये भी अपनों का है. अपने घर वालों का है… अपनी मिट्टी का है… अपने देश की बाहों में सुकून मिलने का है. हम सब कभी ना कभी अपने घर से… गाँव से… शहर से… दूर निकल जाते हैं, ज़िंदगी बनाने के लिए. लेकिन दिल हमारा अपने घरों में ही रहता है… देश में ही रहता है. मेरा फेवरेट फ्रॉम डंकी.”
डंकी फिल्म
शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी इसी महीने क्रिसमस से पहले 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं फिल्म में विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका निभाएंगे.