SRK: दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से डंकी तक…शाहरुख और ट्रेन का है पुराना रिश्ता, जब हुए सवार फिल्म बन गई सुपरहिट

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर सूर्खियों में हैं. वहीं डंकी के टीजर से लेकर ट्रेलर तक में शाहरुख खान की एंट्री जबरदस्त है. जिसमें शाहरुख ट्रेन से उतरते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान स्क्रीन पर शाहरुख का नाम हार्डी भी लि

By Sakshi Pandey · 20/12/2023

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर सूर्खियों में हैं. वहीं डंकी के टीजर से लेकर ट्रेलर तक में शाहरुख खान की एंट्री जबरदस्त है. जिसमें शाहरुख ट्रेन से उतरते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान स्क्रीन पर शाहरुख का नाम हार्डी भी लिखा मिलता है. जिससे शाहरुख के किरदार के बारे में पता चलता है. हालांकि ट्रेन और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का रिश्ता सालों पुराना है. वहीं मजे की बात तो ये है कि ट्रेन की सवारी करने के बाद शाहरुख की फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं.

दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान और काजोल की ऑल टाइम फेवरेट फिल्म DDLJ में शाहरुख का ट्रेन वाला सीन काफी मशहूर है. इस फिल्म में शाहरुख चलती ट्रेन से काजोल को हाथ देकर ऊपर खींचते हैं. जहां दोनों की पहली मुलाकात होती है. वहीं फिल्म के आखिर में भी दोनों ट्रेन में ही हमेशा के लिए एक हो जाते हैं.

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस में भी शाहरुख खान DDLJ के सीन को दोहराते नजर आते हैं. बशर्ते इस फिल्म में किंग खान काजोल की जगह दीपिका का हाथ थामकर उन्हें ट्रेन में अंदर खींचते हैं.

जवान

शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म जवान का क्रेज लोगों में आज भी मौजूद है. वहीं फिल्म में एक शानदार सीन देखने को मिलता है. जहां शाहरुख पूरी ट्रेन को ही हाईजैक कर लेते हैं. साथ ही ट्रेन को छोड़ने के लिए शाहरुख की शर्त सभी को इमोशनल कर देती है.

कुछ कुछ होता है

करण जौहर की ब्लॉक बस्टर फिल्म कुछ कुछ होता है में भी शाहरुख और काजोल की ट्रेन वाली केमिस्ट्री बेहद दिलचस्प है. इस दौरान शाहरुख अपनी बेस्ट फ्रेंड अंजली को हमेशा के लिए गुडबॉय कहते दिखाई देते हैं. ये पल शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी के लिए काफी इमोशनल होता है.

रावन

शाहरुख खान को फैंस ने हमेशा ट्रेनों में रोमांस करते देखा होगा. मगर फिल्म रावन में शाहरुख खान का जबरदस्त एक्शन सीन पूरी मूवी की जान बन गया था. इस दौरान जीवन के किरदार में शाहरुख खान ट्रेन पर शानदार एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे थे. जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए थे.

जब तक है जान

यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म जब तक है जान के रोमांटिक गाने इश्क शावा में भी शाहरुख और कैटरीना की दिलचस्प केमिस्ट्री देखने को मिलती है. दोनों ट्रेन में रोमांस करते दिखाई देते हैं.

मैं हूं ना

फराह खान की एवरग्रीन फिल्मों में शुमार मैं हूं ना में भी शाहरुख खान की एंट्री रेलवे स्टेशन पर होती है. इस दौरान किंग खान ट्रेन से उतरते नजर आते हैं. वहीं इस सीन को फिल्म के बेस्ट सीन्स में गिना जाता है.

दिल से

फिल्म दिल से का मशहूर गाना चल छैया छैया कई लोगों का फेवरेट है. इस गाने में शाहरुख खान चलती ट्रेन में मलाइका अरोड़ा के साथ ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं. वहीं सुपरहिट सॉन्ग को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. चलती ट्रेन में शूट किया ये गाना भी शाहरुख के करियर के बेस्ट गानों में से एक है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full