OMG! शाहरुख खान के बेटे अबराम ने दिया DDLJ का आईकॉनिक पोज, देखकर हैरान हुए किंग खान, वायरल हुआ Video

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर हैं. वहीं अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. जिसमें अबराम पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का आईकॉनिक पोज देते नजर आ रहे हैं. अबराम को बाहें [...]

By Sakshi Pandey · 16/12/2023

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर हैं. वहीं अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. जिसमें अबराम पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का आईकॉनिक पोज देते नजर आ रहे हैं. अबराम को बाहें फैलाए देखकर खुद किंग खान भी हैरान हो गए हैं.

एक्टिंग से जीता दिल

शुक्रवार को मुंबई के मशहूर धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में सालाना समारोह का आयोजन किया गया था. ऐसे में आराध्या बच्चन और तैमूर सहित कई स्टार किड्स ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था. वहीं अबराम खान भी एक नाटक में नजर आए थे. इस दौरान अबराम की एक्टिंग ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. अंग्रेजी में नाटक के डॉयलॉग्स बोलते हुए अबराम बेहद शानदार एक्टिंग कर रहे थे. ऐसे में ऑडियन्स में बैठे कुछ लोग अबराम की एक्टिंग के कायल हो गए. तो कई लोग उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे.

किंग खान भी पहुंचे

बेटे अबराम का एनुअल इवेंट अटेंड करने के लिए शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. इस दौरान पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और सास सुनीता छिब्बर भी ऑडियन्स में मौजूद थे. ऐसे में बेटे को बेहतरीन एक्टिंग करता देखकर खुद किंग खान भी हैरान थे. वहीं दर्शकों के साथ-साथ शाहरुख भी बेटे के लिए जमकर तालियां बजाते दिखाई दे रहे थे.

अबराम ने दिया शाहरुख का पोज

नाटक खत्म होने के बाद अबराम खान अचानक से अपनी बाहें खोलकर खड़े हो गए और पिता की नकल करने लगे. उन्हें देखकर ज्यादातर लोगों को DDLJ में शाहरुख खान का आईकॉनिक पोज याद आ गया. शाहरुख की तरह पोज देते हुए अबराम ने कहा कि, “मुझे गले लगा लो. मुझे गले लगाना बहुत पसंद है.” ऐसे में बेटे को अपनी नकल करते देखकर शाहरुख खान भी चौंक गए. वहीं हंसते हुए किंग खान बेटे के लिए जोरदार क्लैपिंग करने लगे. अब अबराम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं शाहरुख के फैंस को अबराम में किंग खान की झलक दिख रही है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full