पैसे के खातिर साइन की थी शाहरुख ने यह फिल्म, बड़े पर्दे पर बुरी तरह पिटी थी फिल्म

शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान माने जाते हैं उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है जिन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी धमाल मचाया है लेकिन शाहरुख खान ने एक फिल्म सिर्फ पैसों के लिए की थी जिसमें उन्होंने अपना जमीन भेज दिया था इस फिल्म का खुलासा खुद शाहरुख [...]

By Amit Rajput · 8/2/2024

शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान माने जाते हैं उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है जिन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी धमाल मचाया है लेकिन शाहरुख खान ने एक फिल्म सिर्फ पैसों के लिए की थी जिसमें उन्होंने अपना जमीन भेज दिया था इस फिल्म का खुलासा खुद शाहरुख खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया था। आईये जानते हैं इसके बारे में।

पैसे के लिए साइन की थी फिल्म

शाहरुख ने फिल्म का बिना नाम लिए चैट शो में कहा था- मैं नाम नहीं लूंगा पर सिर्फ एक फिल्म मैंने पैसे के लिए की थी। अभी तक (2016 तक) मैंने 60 फिल्में की हैं। मैंने प्रोड्यूसर से कहा दिया था कि वो फिल्म मुझे करनी है। पैसों की बहुत जरूरत थी। फिल्म के उन पैसों से मैंने घर खरीदा था।

फिर जब मेरी हालात ठीक हुई और मैं फिल्में प्रोड्यूस करने लगा, तब मैंने उस फिल्म के पैसे वापस कर दिए थे। अब लगता है कि मैंने उस फिल्म का सब कुछ चुका दिया है। शाहरुख ने आगे कहा था- वो फिल्म करने का मेरा मन नहीं था, इसके बावजूद मैंने एक ही फिल्म आज तक अपना जमीर बेच कर पैसों के लिए की है।

पठान और जवान सुपरहिट हुई

फिल्म जवान ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1146 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में 640.25 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर कई नए रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। फिल्म में विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण और प्रियामणि जैसे सेलेब्स भी देखे गए थे। इसके इस साल की शुरुआत में हुई पठान ने भी जबरदस्त कमाई की थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full