Breaking: डंकी की रिलीजिंग से पहले वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, मंदिर में टेका माथा और फिल्म के लिए मांगा आशीर्वाद, देखें Video

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. वहीं सोमवार को फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज हो चुका है. फिल्म के इस रोमांटिक ट्रैक को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. इसी बीच मंगलवार की सुबह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) माता वैष्णो देवी [...]

By ·

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. वहीं सोमवार को फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज हो चुका है. फिल्म के इस रोमांटिक ट्रैक को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. इसी बीच मंगलवार की सुबह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) माता वैष्णो देवी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंच गए हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

चेहरा छिपाए दिखे किंग खान

वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में किंग खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं शाहरुख खान के चारो तरफ बॉडी गार्ड्स भी मौजूद हैं. इसके अलावा किंग खान ने अपना चेहरा हुडी में छिपा रखा है. मगर इसके बावजूद फैंस ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है.

डंकी ड्रॉप सीरीज

डंकी ड्रॉप सीरीज के कारण फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. शाहरुख खान के जन्मदिन पर डंकी ड्रॉप 1 से हुई थी. जिसमें फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. इसके बाद डंकी ड्रॉप 2 में अरिजीत सिंह की आवाज में ‘लुट्ट पुट गया’ गाना सामने आया था. डंकी ड्रॉप 3 ने सोनू निगम के रूह कंपा देने वाले गाने ‘निकले थे कभी हम घर से’ के साथ दिल को छू लिया. वहीं डंकी ड्रॉप 4 में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था. इसी कड़ी में डंकी ड्रॉप 5 के साथ रोमांटिक गाना ‘ओ माही’ आया.

डंकी फिल्म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर लीड रोल अदा करेंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें