Dunki in Dubai: दुबई में गूंजा डंकी का डंका, शाहरुख खान ने बताया अब तक की ‘बेस्ट फिल्म’, कहा – ‘ये प्यार की कहानी है…’
Dunki: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) तीन दिन बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में शाहरुख खान फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दुबई पहुंच गए हैं. इस दौरान जहां शाहरुख खान छैया छैया से लेकर डंकी के लुट पुट गया गाने पर थिरकते नजर आए हैं. तो वहीं [...]
Dunki: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) तीन दिन बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में शाहरुख खान फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दुबई पहुंच गए हैं. इस दौरान जहां शाहरुख खान छैया छैया से लेकर डंकी के लुट पुट गया गाने पर थिरकते नजर आए हैं. तो वहीं उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी से जुड़े भी कई खुलासे किए हैं.
दुबई में हुआ शाहरुख का स्वागत
रविवार को शाहरुख खान ने जैसे ही दुबई में कदम रखा. किंग खान के फैंस भी खुशी से झूम उठे. दुबई के ग्लोबल विलेज में शाहरुख खान का भव्य स्वागत किया गया. वहीं शाहरुख ने भी अपनी एंट्री से माहौल में चार चांद लगा दिया था. इस दौरान शाहरुख ने ऑडियन्स को चीयर अप करने के लिए फिल्म दिल से (1998) के गाने चल छैया छैया और डंकी के सॉन्ग लुट पुट गया पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है.
बेस्ट फिल्म है डंकी
दुबई में ही एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी को अब तक की बेस्ट मूवी बताया है. इस दौरान शाहरुख ने कहा कि, “राजू हिरानी साहब ने भी कभी ऐसी फिल्म नहीं बनाई. जब हमने फिल्म पूरी की और इसे पहली बार देखा, हमको ऐसा लगा राजू हिरानी साहब ने एक प्रेम कहानी बना दी है जो सदियों तक याद की जाएगी. ये फिल्म आपके दिल को छू लेगी. मुझे लगता है ये प्यार की कहानी है, इसमें एक्शन है जो राजू हिरानी ने कभी डाला नहीं है. बहुत सारे सीक्वेंस ऐसे हैं जो मुझे लगता है कि मैंने नहीं किए हैं. वह सब तो है लेकिन राजू कभी भी अपनी फिल्में ट्रेलर और टीजर में नहीं दिखाते. उन्हें पसंद है कि लोग थिएटर में आएं और इसका आनंद लें. तो, आपको ढेर सारा प्यार और कॉमेडी मिलेगी. बहुत मजेदार है फिल्म तो इंशाअल्लाह आप लोगों को बहुत पसंद आएगी.”
डंकी फिल्म
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोसिट तापसी पन्नू लीड रोल निभाएंगी. वहीं फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर अहम भूमिका में नजर आएंगे. पठान और जवान के बाद डंकी शाहरुख खान की साल की तीसरी बड़ी फिल्म होगी.