Dunki को लेकर शाहरुख खान ने किया ये मजेदार खुलासा, बताया कैसे साइन की राजकुमार हिरानी की डंकी
Dunki: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. पठान और जवान के बाद शाहरुख साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाले हैं. वहीं बुधवार को फिल्म का पहला गाना लुट पुट गया रिलीज हो चुका है. जिसमें शाहरुख (हार्डी
Dunki: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. पठान और जवान के बाद शाहरुख साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाले हैं. वहीं बुधवार को फिल्म का पहला गाना लुट पुट गया रिलीज हो चुका है. जिसमें शाहरुख (हार्डी) और तापसी पन्नू (मनु) की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. डंकी के इस गाने को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. इस गाने में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है.
शाहरुख ने रखा AskSRK सेशन
गाने की रिलीजिंग के बाद शाहरुख ने AskSRK सेशन भी रखा था. जिसमें उन्होंने राजकुमार हिरानी की डंकी साइन करने का मजेदार जवाब दिया है. दरअसल अपने पूरे करियर में शाहरुख ने कभी राजकुमार हिरानी के साथ काम नहीं किया है. वहीं डंकी शाहरुख और हिरानी की साथ में पहली फिल्म है. ऐसे में AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि, डंकी के लिए राजकुमार हिरानी सर ने आपको अप्रोच किया था या फिर आपने हिरानी सर को?
शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
AskSRK के दौरान फैन के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा कि, मैंने राजकुमार हिरानी के घर के आगे टेंट लगा लिया था. वहीं कहानी भी सुनी और वहीं साइन भी कर ली. एडिटिंग भी वहीं चल रही है. शाहरुख का ये जवाब सुनने के बाद फैंस की भी हंसी निकल पड़ी है.
डंकी की डीटेल्स
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल अदा करेंगे. वहीं फिल्म में विक्की कौशल का कैमियो भी देखने को मिलेगा. ये फिल्म 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देती नजर आएगी.