Exclusive: शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म थलाइवर 171 में काम करने से किया इंकार, अब इस एक्टर को मिलेगा किंग खान का रोल
Shah Rukh Khan: कमल हसन और थलपति विजय के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने रजनीकांत के साथ थलाइवर 171 का एलान कर दिया है. लोकेश पर्दे पर कैथी, लियो और जेलर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. लियो और जेलर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ रुपए से ज्यादा है.
Shah Rukh Khan: कमल हसन और थलपति विजय के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने रजनीकांत के साथ थलाइवर 171 का एलान कर दिया है. लोकेश पर्दे पर कैथी, लियो और जेलर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. लियो और जेलर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ रुपए से ज्यादा है. वहीं थलाइवर 171 रजनीकांत की 171 फिल्म बनने जा रही है. हालांकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने से मना कर दिया है.
शाहरुख ने रिजेक्ट की फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकेश कनगराज ने अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवर 171 में एक स्पेशल रोल के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया था. इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं फिल्म में शाहरुख का कैमियो प्लान किया गया था. मगर शाहरुख खान ने इस फिल्म को साइन करने से साफ इंकार कर दिया है. शाहरुख का कहना है कि अब वो कोई भी कैमियो नहीं करेंगे.
कैमियो को किंग खान का गुडबाय
दरअसल शाहरुख पहले भी ब्रह्मास्त्र, ऐ दिल है मुश्किल और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में कैमियो दे चुके हैं. मगर खबरों की मानें तो शाहरुख अब कैमियो की बजाए लीड रोल वाली फिल्मों पर ध्यान देना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने रजनीकांत की फिल्म में भी कैमियो करने से मना कर दिया है. हालांकि फिल्म का ये रोल बेहद खास है. वहीं लोकेश ने किंग खान को रोल से जुड़ा हिंट भी दिया है. लेकिन शाहरुख ने साफ शब्दों में फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है.
रणवीर सिंह की लगी लॉटरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख के मना करने के बाद लोकेश ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से संपर्क किया है. वहीं रणवीर ने रोल के बारे में सारी जानकारी ले ली है और वो इस फिल्म को करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं रणवीर जल्दी ही इस फिल्म को साइन कर सकते हैं.
कब शुरु होगी शूटिंग
लोकेश ने थलाइवर 171 की घोषणा लियो की रिलीजिंग के बाद ही कर दी थी. वहीं लोकेश ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, अब वो सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं. क्योंकि उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना है. जाहिर है लोकेश इस समय फिल्म की कहानी लिखने में व्यस्त हैं. ऐसे में जल्दी ही फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरु हो सकता है. वहीं अप्रैल 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरु होने के कयास लगाए जा रहे हैं.