Dunki: करण जौहर ने किया डंकी से जुड़ा खुलासा, कहा – विक्की कौशल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं शाहरुख खान, विक्की ने दिया ऐसा रिएक्शन

Dunki: छोटे पर्दे का मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 शुरुआत से ही काफी सूर्खियां बटोर रहा है. वहीं शो के अगले एपिसोड में बड़े पर्दे की पॉपुलर जोड़ी विक्की कौशल और कियारा अडवाणी की एंट्री होने जा रही है. दोनों कलाकारों ने फिल्म गोविंदा नाम मेरा में साथ काम किया था. वहीं फिल्म [...]

By Sakshi Pandey · 5/12/2023

Dunki: छोटे पर्दे का मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 शुरुआत से ही काफी सूर्खियां बटोर रहा है. वहीं शो के अगले एपिसोड में बड़े पर्दे की पॉपुलर जोड़ी विक्की कौशल और कियारा अडवाणी की एंट्री होने जा रही है. दोनों कलाकारों ने फिल्म गोविंदा नाम मेरा में साथ काम किया था. वहीं फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था. हालांकि शो के दौरान विक्की कौशल ने शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) से जुड़ी कई बातें की हैं. जिस दौरान करण जौहर ने बताया कि किंग खान भी फिल्म में विक्की की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं.

करण ने किया खुलासा

कॉफी विद करण के काउच पर बैठे विक्की के लिए शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी सपने के सच होने जैसा था. जिसका खुलासा खुद विक्की कौशल ने अपने इंटरव्यू में किया था. वहीं करण की बातें सुनने के बाद ना सिर्फ विक्की बल्कि विक्की के फैंस का उत्साह भी सातवें आसमान पर है. शो के दौरान करण जौहर ने बताया कि, शाहरुख उनकी तारीफ करने नहीं थक रहे हैं. शाहरुख का कहना है कि फिल्म में विक्की ने अपना अब तक का सबसे बेस्ट शॉट दिया है.

विक्की से इंप्रेस हुए किंग खान

शो के दौरान करण जौहर ने विक्की से बात करते हुए कहा कि, “मैं आपसे एक प्रश्न पूछने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. अभी आपकी एक फिल्म आ रही है जिसमें आप शाहरुख के साथ एक बहुत ही खास भूमिका में हैं. उस फिल्म का नाम है डंकी शाहरुख ने मुझसे कहा कि यह आपका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उनका कहना है कि आप फिल्म में असाधारण हैं. जब मेरी शाहरुख से बात हुई तो उन्होंने कुछ इस तरह से कहा कि, ‘मैं ठीक हूं, राजू सर शानदार हैं, तापसी अद्भुत हैं लेकिन डंकी के बारे में विक्की सबसे अच्छी बात हैं.’ अब आपके साथ पहले भी ऐसा हो चुका है, जहां आपने उस फिल्म के लिए सारी वाहवाही बटोर ली थी, जिसमें आप मुख्य भूमिका में नहीं थे. यह संजू में हुआ जहां आपको अपनी भूमिका के लिए बहुत प्रशंसा मिली. मैं शाहरुख को 3 दशकों से जानता हूं. वह लोगों की तब तक प्रशंसा नहीं करते जब तक उन्हें विश्वास नहीं हो जाता कि वो शख्स वाकई अद्भुत है. क्या उनके साथ काम करने का अनुभव आपके लिए भी शानदार था?”

विक्की ने शेयर किया डंकी का एक्सपीरियंस

करण जौहर के सवाल पर रिएक्ट करते हुए विक्की कौशल ने कहा कि, “यह अतुल्य था. मेरा मतलब है कि उनसे मिलना और फिर उनके साथ स्क्रीन साझा करना और फिर उनके साथ काम करना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है, सीखने के लिए बहुत कुछ था. बेशक, मुझे पता था कि एक अभिनेता के रूप में मैं बहुत कुछ सीखूंगा और यही हुआ. उनके साथ काम करके मुझे पता चला कि वह जहां हैं, वहां क्यों हैं और उन्हें बादशाह क्यों कहा जाता है. क्योंकि वह सेट पर ऐसे मेहनत करते हैं जैसे यह उनकी पहली फिल्म हो और डंकी में भी उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया है. इसके बावजूद वो संतुष्ट नहीं हैं और कुछ नया करना चाहते हैं. भले ही वह यहां से वहां तक ​​एक साधारण वॉक शॉट ही क्यों न हो. “

विक्की ने आगे कहा कि, “मैं बहुत खुश हूं कि मुझे उनके साथ बैठने, उनकी बातें सुनने और बातचीत करने का मौका मिला. वह निश्चित रूप से मेगा सुपर डुपर स्टार और सब कुछ हैं. लेकिन वह अंदर से एक कच्चे अभिनेता की तरह है. जहां वह एक दृश्य को एक निश्चित तरीके से पेश करते हैं और कुछ ऐसा करने की कोशिश करते हैं जो पेज और स्क्रिप्ट से परे हो. इस फिल्म के किरदार पर काम करने के लिए मुझे कुछ दिन ही मिले थे. मेरा रोल छोटा है. मगर फिल्म का हिस्सा बनने और राजू सर के निर्देशन में काम करने का वो अनुभव मेरे लिए पूरी तरह से जादुई और अवास्तविक था.”

डंकी फिल्म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वहीं इस फिल्म  शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल निभा रही हैं. इसके अलावा फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म क्रिसमस से पहले 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें – शाहरुख खान की फिल्म डंकी का ट्रेलर हुआ रिलीज, किंग खान के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल ने जीता दर्शकों का दिल

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full