Shah Rukh Khan: KKR के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किया बड़ा खुलासा, घर बुलाकर शाहरुख ने किया ये मजेदार प्रॉमिस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Shah Rukh Khan: वर्ल्ड की फेमस क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) काफी सूर्खियों में हैं. IPL टीमों में हार और जीत का सिलसिला जारी है. मगर इसी कड़ी में कुछ खिलाड़ियों ने भी खेल के मैदान पर अपनी नई पहचान बना ली है. इस फेहरिस्त में कोलकाता नॉइट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी रिंकू सिं
Shah Rukh Khan: वर्ल्ड की फेमस क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) काफी सूर्खियों में हैं. IPL टीमों में हार और जीत का सिलसिला जारी है. मगर इसी कड़ी में कुछ खिलाड़ियों ने भी खेल के मैदान पर अपनी नई पहचान बना ली है. इस फेहरिस्त में कोलकाता नॉइट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है. रिंकू सिंह की रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस के बाद KKR के मालिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने उनसे काफी दिलचस्प प्रॉमिस किया है.
पिछले दिनों रिंकू सिंह की शानदार परफॉर्मेंस के चलते KKR ने जीत हासिल कर ली. जिसके बाद रिंकू सिंह भी रातों रात स्टार बन गए. दरअसल IPL मैच के दौरान अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोकाता नॉइट राइडर्स की टक्कर गुजरात टाइटन्स के साथ हुई थी. इस मैच में KKR को 5 गेंदों में 28 रन बनाने थे. ऐसे में रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़कर KKR को जीत हासिल करवाई थी.
वहीं पिच पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद रिंकू क्रिकेट की जानी मानी हस्ती बन गए थे. मगर रिंकू की ये प्रसिद्धि अन्य क्रिकेटरों की तरह कुछ समय तक सीमित नहीं थी. क्योंकि रिंकू पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की नजर पड़ चुकी थी. ऐसे में किंग खान ने रिंकू को फोन करके अपने घर बुलवाया था.
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान रिंकू सिंह ने किंग खान के फोन का जिक्र करते हुए कहा कि, मुझे शाहरुख खान का फोन आया कि तुम घर आ जाओ तुम्हारे लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट है. हालांकि ये कोई नॉर्मल गोफ्ट नहीं था बल्कि शादी का तोहफा था.
ये भी पढ़ें – Filmfare Awards 2023: आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड और राजकुमार राव बने बेस्ट एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट
शाहरुख से मुलाकात का जिक्र करते हुए रिकूं सिंह ने बताया कि, वो शादी वगैरा की बात कर रहे थे. उन्होंने बोला कि, “लोग मुझे बहुत बुलाते हैं अपनी शादियों में पर मैं जाता नहीं हूं. लेकिन तेरी शादी में मैं जरूर आउंगा नाचने.”
जाहिर है, शादी के दिन किंग खान की लाइव डांस परफॉर्मेंस देखना हर जोड़ी का सपना होता है. ऐसे में शाहरुख का प्रॉमिस रिंकू के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.