Rishabh Pant की कार एक्सीडेंट का वीडियो देख डर के मारे परेशान हो गए थे शाहरुख खान, इमोशनल होकर कहा- ‘वो मुझसे…’

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में एक लो स्कोरिंग मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए। दिल्ली की ट

By ·

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में एक लो स्कोरिंग मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए। दिल्ली की टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे।

Shah Rukh Khan on Rishabh Pant: दिल्ली और कोलकाता मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर्स शाहरुख खान भी स्टेडियम में नजर आए। शाहरुख खान मैच का आनंद उठाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस बीच स्टार स्पोर्ट्स ने शाहरुख खान का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान ऋषभ पंत को लेकर कुछ बातों का जिक्र कर रहे हैं।

पंत का हुआ था कार एक्सीडेंट

पिछले साल ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। लगभग 14 महीने के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की है। ऋषभ पंत दिल्ली की तरफ से धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पंत को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी ऋषभ पंत का चयन किया जाना तय है। ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

शाहरुख खान ने कही यह बात

केकेआर और दिल्ली मैच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स ने शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पंत को लेकर कुछ बातों का जिक्र कर रहे हैं। पंत को लेकर शाहरुख ने कहा कि ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बारे में जानने के बाद वह भयभीत थे। किंग खान ने कहा कि वह भयावह था। मैंने वह वीडियो देखा। वह काफी भयावह था! क्योंकि तब हमें नहीं पता था कि उस हादसे का नतीजा क्या होगा। तो, आपको सबसे बुरी भावनाएं मिलती हैं। मेरे लिए ये लड़के मेरे अपने बेटों की तरह हैं। मेरी टीम में युवा खिलाड़ी भी हैं।

मुझे उम्मीद है कि वह खेलता रहेगा

शाहरुख ने कहा कि एक खिलाड़ी का घायल होना, यह दोहरा ख़तरा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनका घुटना जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। आखिरी गेम में जब मैं उनसे मिला था, तो मैं उन्हें बता रहा था उठो मत, दर्द हो रहा होगा। मैं उसे गले लगा रहा था और पूछ रहा था कि क्या तुम ठीक हो? मैंने उसे पहले नहीं देखा था, दुर्घटना के बाद मैं वास्तव में खुश हूं कि वह वापस आ गया है, अच्छा खेल रहा है और मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी खेलता रहेगा।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें