Breaking: शुरु होने से पहले बेटी सुहाना संग Shah Rukh Khan की मूवी पर लगा ब्रेक, जाने क्या है फिल्म में रुकावट की वजह

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों पर बना सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले साल पठान, जवान और डंकी जैसी बैक टू बैट तीन ब्लॉक बस्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स का एलान नहीं किया है. हालांकि Shah Rukh Khan जल्दी ही बेटी

By ·

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों पर बना सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले साल पठान, जवान और डंकी जैसी बैक टू बैट तीन ब्लॉक बस्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स का एलान नहीं किया है. हालांकि Shah Rukh Khan जल्दी ही बेटी सुहाना खान के बाद नई फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाले थे. मगर अब इस फिल्म पर भी फुल स्टॉप लग चुका है.

शाहरुख और सुहाना की फिल्म पर लगा ब्रेक

पिछले कई दिनों से शाहरुख खान का नाम कई फिल्मों से जुड़ रहा है. इसी बीच खबर थी कि, किंग खान बेटी सुहाना खान के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. वहीं इसी साल अप्रैल के महीने में शाहरुख और सुहाना फिल्म की शूटिंग शुरु कर सकते हैं. मगर अब किंग खान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. कुछ वजहों से इस फिल्म को बीच में रोक दिया गया है.

फिल्म में रुकावट की वजह

खबरों की मानें तो शाहरुख सुहाना के साथ काम नहीं करना चाहते हैं. अभी तक जहां फैंस पिता और बेटी की इस जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे. वहीं इसके लिए फैंस को अब थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख नहीं चाहते कि फिल्म में सुहाना खान की तुलना किंग खान से की जाए. सुहाना की एक्टिंग को सुपरस्टार शाहरुख से कम्पेयर करना अच्छी बात नहीं होगी. जिसकी वजह से शाहरुख ने फिलहाल के लिए इस प्रोजेक्ट को होल्ड पर डाल दिया है.

सुहाना खान का डेब्यू

बता दें कि, शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने पिछले साल फिल्म द आर्चीज से बड़े पर्दे पर कदम रखा है. इस फिल्म में सुहाना के साथ श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तस्या नंदा ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है. हालांकि फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें