Exclusive: शाहरुख खान के फैंस को जल्दी मिलेगा नए साल का तोहफा, किंग खान करेंगे तीन फिल्मों की घोषणा?
Shah Rukh Khan: 2023 शाहरुख खान के लिए काफी लकी साबित हुआ है. साल की शुरुआत में ही शाहरुख ने फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. जिसके बाद किंग खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. वहीं साल के आखिर में डंकी से शाहरुख ने सभी का [...]
Shah Rukh Khan: 2023 शाहरुख खान के लिए काफी लकी साबित हुआ है. साल की शुरुआत में ही शाहरुख ने फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. जिसके बाद किंग खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. वहीं साल के आखिर में डंकी से शाहरुख ने सभी का दिल लिया था. ऐसे में बैक टू बैक 3 सुपरहिट फिल्में देने के बाद शाहरुख (Shah Rukh Khan) लंदन में छुट्टियां मनाने पहुंच गए हैं. हालांकि खबरों की मानें तो लंदन से वापस आने के बाद शाहरुख अपनी अगली फिल्मों का एलान कर सकते हैं.
शाहरुख की अपकमिंग फिल्में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल भी शाहरुख तीन प्रोजेक्ट्स पर काम करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि शाहरुख फिल्मों का चयन काफी सोच-समझ कर कर रहे हैं. शाहरुख किसी भी ऐसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते. जिससे उनके फैंस को निराशा हाथ लगे. ऐसे में फैंस को ध्यान में रखकर ही शाहरुख अगले प्रोजेक्ट के लिए हामी भरने वाले हैं.
तीन फिल्मों का एलान
डंकी की सक्सेस के बाद शाहरुख खान अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन चले गए हैं. शाहरुख ने न्यू ईयर भी लंदन में ही सेलिब्रेट किया है. ऐसे में किंग खान लंदन से वापस आने के बाद फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. अभी तक शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्मों पर सस्पेंस बना रखा है. मगर खबरों की मानें तो लंदन से आने के बाद शाहरुख एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों का एलान करने वाले हैं.
बेटी सुहाना के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों का बाजार गर्म है. वहीं शाहरुख अप्रैल या मई से अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरु कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. बता दें कि, सुहाना ने पिछले साल फिल्म द आर्चीज से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. ऐसे में बाप और बेटी की जोड़ी को एक-साथ देखना फैंस के लिए भी किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा.