Pathaan हिट होते ही ‘जवान’ की शूटिंग के लिए निकले Shah Rukh Khan, वायरल हुई तस्वीर

Bollywood News: इन दिनों जहां बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं, तो वहीं फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘जवान' का भी बेहद बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख भी अब पठान की कामयाबी के बाद अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए निकल चुके हैं

By Team Khana Talkies · 11/2/2023

Bollywood News: इन दिनों जहां बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में हैं, तो वहीं फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘जवान’ का भी बेहद बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख भी अब पठान की कामयाबी के बाद अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए निकल चुके हैं। जी हां, ये हम नहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है शाहरुख की तस्वीर कह रही है, जिसमें वह फिल्म ‘जवान’ की टीम के साथ नजर आ रहे हैं।

SRK interacting with Anupam Kher for the Indian Television show ‘The Anupam Kher Show – Kuch Bhi Ho Sakta Hai’ (Image Courtesy: Biplov Bhuyan / Indus Images)

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे शाहरुख खान

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में शाहरुख खान फिल्म जवान के निर्देशक एटली कुमार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहरुख निर्देशक एटली के साथ फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग के लिए रवाना हुए हैं। इस तस्वीर को देखकर यह तो साफ है कि अब शाहरुख ब्रेक नहीं लेने वाले हैं, तभी तो ‘पठान’ के बाद अब वह ‘जवान’ की शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Hindi Behind Talkies (@behindtalkieshindi)

कब रिलीज होगी जवान?

बता दें कि शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बन रही है। साल 2022 में शाहरुख ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। तब से हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full