Exclusive: रईस, गंगूबाई और रॉकस्टार ने मिलाया हाथ, रणबीर-आलिया के साथ शाहरुख ने मचाया धमाल
Shah Rukh Khan: 2017 में रिलीज हुई फिल्म रईस तो आपको याद ही होगी. रईस के रूप में Shah Rukh Khan ने जमकर लाइमलाइट लूटी थी. रईस में शाहरुख का दबदबा बरकरार था. तो वहीं कोरोना काल के गंगूबाई काठियावाड़ी बनकर आलिया भट्ट भी छा गई थीं. इसके अलावा रॉकस्टार में रणबीर के किरदार ने [...]
Shah Rukh Khan: 2017 में रिलीज हुई फिल्म रईस तो आपको याद ही होगी. रईस के रूप में Shah Rukh Khan ने जमकर लाइमलाइट लूटी थी. रईस में शाहरुख का दबदबा बरकरार था. तो वहीं कोरोना काल के गंगूबाई काठियावाड़ी बनकर आलिया भट्ट भी छा गई थीं. इसके अलावा रॉकस्टार में रणबीर के किरदार ने भी काफी वाहवाही मिली थीं. मगर आप सोच रहे होंगे कि, आज हम अचानक से रईस, गंगूबाई और रॉकस्टार की बात क्यों कर रहे हैं. दरअसल फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार ये तीनों किरदार एक-साथ नजर आ रहे हैं.
जी हां, दर्शकों को जल्दी ही शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक फ्रेम में दिखाई देंगे. आपके जहन में सवाल होगा कि, क्या तीनों सुपरस्टार ने साथ में फिल्म साइन कर ली है. तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. शाहरुख, आलिया और रणबीर ने एक एड शूट के साथ हाथ मिलाया है. जिसमें तीनों कलाकार अपने आइकॉनिक रोल रईस, गंगूबाई और रॉकस्टार बनकर स्क्रीन पर वापसी कर चुके हैं.
हाल ही में शाहरुख, आलिया और रणबीर का एक एड रिलीज हुआ है. जिसमें तीनों सुपरस्टार रूंगटा स्टील को प्रमोट करते दिख रहे हैं. वहीं इस एड में जहां शाहरुख खान रईस के अवतार हैं. तो वहीं रणबीर कपूर रॉकस्टार बने हुए हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट भी गंगूबाई काठियावाड़ी के रोल में नजर आ रही हैं. ऐड की शुरूआत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से होती है. जिसके बाद रईस के रूप में शाहरुख छत तोड़कर एंट्री करते हैं. वहीं शाहरुख रईस फिल्म के डायलॉग अम्मी जान कहती थी को मॉडिफाई करते हुए कहते हैं कि – अम्मी जान कहती थी कि सॉलिड घर बनाना हो तो सिर्फ रूंगटा स्टील टीएमटी बार.
रणबीर, आलिया और शाहरुख का ये एड काफी वायरल हो रहा है. लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं एड देखने के बाद कई यूजर्स तीनों को किसी फिल्म में साथ आने की गुजारिश कर रहे हैं. बता दें कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के अलावा शाहरुख खान का भी एक छोटा सा कैमियो देखने को मिला था. मगर तीनों सुपरस्टार्स ने अभी तक साथ में कोई फिल्म नहीं की है.
वहीं शाहरुख को रईस के रूप में देखकर दर्शक रईस 2 बनाने की मांग कर रहे हैं. कई लोगों ने रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया को टैग करके फिल्म का सीक्वेल बनाने की रिक्वेस्ट की है. बता दें कि, 2017 में रिलीज हुई फिल्म रईस को फैंस का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान ने स्क्रीन शेयर की थी. वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल में नजर आए थे. ऐसे में फैंस तीनों की तिगड़ी को फिर से देखना चाहते हैं. हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर लगा प्रतिबंध भी हटा दिया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स फैंस की डिमांग पूरी करते हैं या शाहरुख और माहिरा को साथ में देखने के लिए फैंस को लम्बा इंतजार करना पड़ेगा.