Breaking: शाहरुख खान की फिल्म जवान ने फिर कर दिखाया कमाल, बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म के लिए हुई नॉमिनेट, हॉलीवुड फिल्मों को दी टक्कर

Jawan: शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म जवान (Jawan) का जलवा अभी भी बरकरार है. रिलीजिंग के कई महीनों बाद भी जवान सूर्खियों में बनी हुई है. वहीं किंग खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म को लेकर एक नई खुशखबरी सामने आई है. फिल्म का नाम एस्ट्रा अवॉर्ड्स की बेस्ट फिल्म में शुमार

By Sakshi Pandey · 8/12/2023

Jawan: शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म जवान (Jawan) का जलवा अभी भी बरकरार है. रिलीजिंग के कई महीनों बाद भी जवान सूर्खियों में बनी हुई है. वहीं किंग खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म को लेकर एक नई खुशखबरी सामने आई है. फिल्म का नाम एस्ट्रा अवॉर्ड्स की बेस्ट फिल्म में शुमार हो गया है.

9 देशों की फिल्मों को दी टक्कर

शाहरुख खान की फिल्म जवान का नाम ASTRA Award 2024 के लिए नामंकित किया गया है. इसी के साथ 9 देशों की कुल 10 फिल्मों को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म की अलग-अलग सूची में नामंकित किया गया है. ऐसे में जवान भी बार्बी, ओपेनहाइमर, किलर ऑफ द फ्लावर मून, जॉन विक, स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स और कई अन्य सुपरहिट फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो गई है. जिन्हें एस्ट्रा अवार्ड्स 2024 के लिए विभिन्न श्रेणियों में नामांकित किया गया है.

इन फिल्मों को दी टक्कर

शाहरुख खान की फिल्म जवान कुल 9 देशों की 10 फिल्मों को टक्कर देती नजर आ रही है. जिन्हें इस अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है. बता दें कि, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में 10 फिल्मों को नामांकित किया गया है. जिसमें एटली की जवान (भारत), एनाटॉमी ऑफ ए फॉल (फ्रांस), कंक्रीट यूटोपिया (दक्षिण कोरिया), फॉलन लीव्स (फिनलैंड), परफेक्ट डेज (जापान), रेडिकल (मेक्सिको), सोसाइटी ऑफ द स्नो (स्पेन), द टेस्ट ऑफ थिंग्स (फ्रांस), द टीचर्स लाउंज (जर्मनी), और द जोन ऑफ इंटरेस्ट (यूनाइटेड किंगडम) का नाम शामिल है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full