इस एक्ट्रेस को Shah Rukh Khan एक समय पर खूब लगाई थी डाट, अब करने जा रही हैं शादी

Bollywod News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चक दे इंडिया' में कोमल चौटाला का किरदार आपको याद होगा। इस किरदार को देहरादून की रहने वाली चित्राशी रावत (Chitrashi Rawat) ने निभाया था। कोमल चौटाला के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब चित्राशी जल्द शादी के

By ·

Bollywod News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में कोमल चौटाला का किरदार आपको याद होगा। इस किरदार को देहरादून की रहने वाली चित्राशी रावत (Chitrashi Rawat) ने निभाया था। कोमल चौटाला के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब चित्राशी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में, उन्होंने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर ध्रुवादित्य भगवानानी (Dhruvaditya Bhagwanani) संग अपने वेडिंग प्लान्स का खुलासा किया है।

Chitrashi Rawat-Dhruvaditya Bhagwanani Wedding

Chitrashi Rawat ने बताए अपने वेडिंग प्लान्स

दरअसल, ‘ईटाइम्स’ के साथ एक खास बातचीत में चित्राशी ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए शादी की प्लानिंग के बारे में बताया है। चित्राशी ने कहा, ”ध्रुव रायपुर (छत्तीसगढ़) से हैं और हमारी शादी बिलासपुर में हो रही है। हमारी शादी 4 फरवरी 2023 को दोपहर के बाद होगी। एक दिन पहले हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल सेरेमनी होगी। उसी दिन रिंग सेरेमनी भी होगी।”

Chitrashi-Dhruvaditya करना चाहते हैं कोर्ट मैरिज

इसी इंटरव्यू में चित्राशी ने आगे बताया, ”हमारी योजना बैंड, बाजा और बारात वाली नहीं थी। हम देहरादून में कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। हमने सोचा था कि सिंपल शादी करेंगे, पैसे बचाएंगे और ट्रैवल करेंगे। हालांकि, यह हमारा परिवार था, जिसने कहा कि यह सब एक ही बार होता है, तो अब हम यहां हैं! ध्रुव और मैं इसे शादी के बंधन के रूप में नहीं देख रहे हैं, बल्कि अपने परिवारों और करीबी दोस्तों के साथ अपने रिश्ते के सेलिब्रेशन के रूप में देख रहे हैं।”

Chitrashi-Dhruvaditya ने कैंसिल किया हनीमून प्लान

चित्राशी से जब शादी की तैयारियों और रिसेप्शन के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा, “हमने दिसंबर के आसपास तारीख तय की थी, तो हम पहले शादी कर ले वही बहुत बड़ी बात है। साथ ही मेरे ज्यादातर दोस्त भी शादी में शामिल होंगे। हमारे पास हनीमून के बारे में सोचने का समय नहीं है। वो देखा जाएगा बाद में।”

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें