OMG! जीरो के सेट पर क्यों हुई थी शाहरुख खान और आनंद राय की लड़ाई? आपको भी हैरान कर देगी वजह

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं. जिनमें से एक नाम किंग खान की फिल्म जीरो का भी है. जीरो में शाहरुख खान छोटी हाइट होने के बावजूद सभी को जिंदगी का पूरा मजा उठाने की सीख देते हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का [...]

By Sakshi Pandey · 17/1/2024

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं. जिनमें से एक नाम किंग खान की फिल्म जीरो का भी है. जीरो में शाहरुख खान छोटी हाइट होने के बावजूद सभी को जिंदगी का पूरा मजा उठाने की सीख देते हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने निर्देशक आनंद राय से ही लड़ाई कर ली थी?

झगड़े की वजह

शाहरुख खान की फिल्म जीरो का बजट काफी बड़ा था और यही बजट दोनों के बीच में झगड़े की वजह बन गया था. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आनंद ने बताया कि, शाहरुख किंग है. इसलिए मैं सोच रहा था कि इतना ज्यादा पैसा खर्च करने की क्या जरुरत है?

पांच बार शूट हुए सीन

आनंद ने बताया कि, जीरो में शाहरुख को रियल दिखाने के लिए हर सीन को पांच-पांच बार शूट करना पड़ता था. जिसके चलते काफी कठिनाईयां उठानी पड़ी थी. पूरी मूवी में हमने हजारों बार सीन को दोबारा शूट किए थे.

शाहरुख के लिए था मुश्किल

आनंद का कहना है कि, जीरो फिल्म करना शाहरुख के लिए भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था. मगर शाहरुख की लगन और मेहनत ने सभी चीजों को पीछे छोड़ दिया. उस किरदार में जान फूंकने के लिए शाहरुख ने अपना सौ प्रतिशत दिया था. जिसकी बदौलत किंग खान का वो कैरेक्टर हमेशा के लिए यादगार बन गया है.

जीरो फिल्म

आनंद राय के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जीरो में शाहरुख खान बाउआ सिंह के किरदार में नजर आए थे. वहीं फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, श्रीदेवी, सलमान खान, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर का कैमियो भी मौजूद था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full