Shocking! डंकी के लुट पुट गया गाने के ये सीन हैं बिल्कुल असली, शाहरुख खान ने दिखाई पंजाब के अनोखे गांव की झलक

Dunki: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी रिलीजिंग के लिए तैयार है. किंग खान के फैंस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला है. फिल्म Dunki का लुट पुट गया गाना सुपहिट हो चुका है. मगर क्या आप जानते [...]

By Sakshi Pandey · 20/12/2023

Dunki: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी रिलीजिंग के लिए तैयार है. किंग खान के फैंस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला है. फिल्म Dunki का लुट पुट गया गाना सुपहिट हो चुका है. मगर क्या आप जानते हैं कि इस गाने में मौजूद कुछ सीन बिल्कुल असली हैं.

दरअसल डंकी के लुट पुट गया गाने में शाहरुख खान कभी हवाई जहाज पर खड़े होकर डांस करते दिखाई देते हैं. तो कभी उनके आस-पास कुछ ऐसे घर नजर आते हैं. जिसकी छत पर फुटबॉल, चाय के कप और कबूतर बने हैं. वहीं पानी की अनोखी टंकियां भी देखने को मिलती है.

ऐसे में कई लोगों को ये सीन नकली लगते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि डंकी में मौजूद ये सभी सीन बिल्कुल असली हैं. ये दृश्य पंजाब के एक मशहूर गांव का है. जहां का नजारा आपको भी हैरान कर सकता है.

डंकी के गाने में दिखने वाला ये नजारा पंजाब के उप्पल डुप्पा गांव का है. ये गांव पंजाब के जलांधर में स्थित है. वहीं छत पर दिखने वाले ये बड़े आकार की स्ट्रक्चर कुछ और नहीं बल्कि पानी की टंकियां हैं. जी हां, इस गांव में साल 1919 से ऐसी पानी की टंकियां बनाने का रिवाज चला आ रहा है. वहीं ज्यादा तक विदेशों में रहने वाले NRI अपने घर की छत पर ऐसी टंकियां बनवाते हैं. जो देखने में हवाई जहाज, चाय के कप और फुटबॉल जैसी होती हैं.

डंकी फिल्म

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी की बात करें, तो ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में तापसी पन्नू शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. वहीं राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर लीड रोल अदा करेंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full