Dunki Review: शाहरुख खान की डंकी ने किया फैंस को निराश! राजकुमार हिरानी पर कही चौंकाने वाली बात, बोले – ‘ये उम्मीद नहीं थी…’

Dunki: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) ने 21 दिसंबर की सुबह सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म की रिलीजिंग से पहले फैंस ने आतिशबाजियों के साथ डंकी का स्वागत किया था. मगर फिल्म देखने के बाद फैंस शाहरुख खान की फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स दे रहे हैं. वहीं शाहरुख का

By Sakshi Pandey · 21/12/2023

Dunki: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) ने 21 दिसंबर की सुबह सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म की रिलीजिंग से पहले फैंस ने आतिशबाजियों के साथ डंकी का स्वागत किया था. मगर फिल्म देखने के बाद फैंस शाहरुख खान की फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स दे रहे हैं. वहीं शाहरुख का एक फैन डंकी देखने के बाद काफी निराश हो गया है. यही नहीं, उसने फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग को भी खराब करार दिया है.

डंकी ने किया निराश

फिल्म देखने के बाद थिएटर से निकले फैंस ने ढेर साले रिव्यू दिए हैं. वहीं एक्स प्लेटफॉर्म (ट्विटर) पर भी डंकी के रिव्यूज की भरमार लग गई है. ऐसे में कुछ फैंस डंकी को ओवरऑल अच्छी फिल्म बता रहे हैं. तो वहीं चुनिंदा फैंस डंकी देखने के बाद निराश नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक फैन ने खुलकर फिल्म की आलोचना की है.

शाहरुख के अलावा सब अच्छा था

डंकी का रिव्यू साझा करते हुए शाहरुख खान के फैन ने कहा कि, “मैं पूरी तरह से निराश हूं. क्योंकि मुझे राजू हिरानी सर से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन मुझे लगता है कि वो समय के साथ आगे नहीं बढ़ पाए हैं. फिल्म में बहुत ही पुराने जोक्स और फॉर्मूला राइटिंग है. जहां जानबूझकर रुलाने की कोशिश की गई है. मगर कुछ महसूस नहीं होता है. पूरी फिल्म में शाहरुख के अलावा सब अच्छा था. उन्होंने काफी निराश किया है. जो हम उम्मीद करके गए थे. कुछ नहीं था.”

घर से खुश होकर निकला

शाहरुख के एक अन्य फैन ने भी डंकी की आलोचना की है. फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए उस शख्स ने बताया कि, “मैं शाहरुख का बहुत बड़ा फैन हूं और मुझे इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. जवान और पठान से भी मुझे इतनी उम्मीद नहीं थी. मैं घर से बहुत खुश होकर निकला था. लेकिन मैं बहुत निराश हूं. क्योंकि मेरे दोस्त मुझे बोल रहे थे इमोशनल फील कर, लेकिन मुझसे नहीं फील हो रहा था. राजू हिरानी सर से काफी उम्मीदें थीं, इसलिए मैं निराश हूं.”

विक्की कौशल की हुई तारीफ

डंकी, शाहरुख और राजकुमार हिरानी से निराश फैंस विक्की कौशल की काफी तारीफ कर रहे हैं. बेशक फैंस को डंकी पसंद नहीं आई. मगर विक्की कौशल की एक्टिंग देखकर उन्होंने फिल्म को 5 में से 2 स्टार रेटिंग दी है. सभी फैंस का कहना है कि, विक्की कौशल डंकी के फर्स्ट हाफ की जान हैं.

डंकी फिल्म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में  शाहरुख के अपोसिट तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इसके अलावा फिल्म में विक्की कौशल, विक्रम कोचर और बोमन ईरानी अहम रोल अदा कर रहे हैं. डंकी प्रभास की फिल्म सालार से 1 दिन पहले 21 दिसंबर को रिलीज हुई है. वहीं 22 दिसंबर को प्रभास की फिल्म सालार भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full