Breaking: शाहरुख खान की फिल्म डंकी को सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट, होंगे कई बदलाव
Dunki: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी की रिलीजिंग को महज 5 दिन बचे हैं. ऐसे में जहां फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. तो वहीं सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को मंजूरी दे दी है. शाहरुख खान स्टारर डंकी (Dunki) को U/A सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि CBFC ने फिल्म [...
Dunki: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी की रिलीजिंग को महज 5 दिन बचे हैं. ऐसे में जहां फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. तो वहीं सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को मंजूरी दे दी है. शाहरुख खान स्टारर डंकी (Dunki) को U/A सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि CBFC ने फिल्म में कुछ बदलावों का सुझाव दिया है.
डंकी पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने डंकी को U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी तो दिखा दी है. मगर इसी के साथ CBFC ने फिल्म में कुछ बदलाव भी किए हैं. खबरों की मानें तो ये बदलाव बिल्कुल सीमित हैं और इससे फिल्म की स्टोरी लाइन पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा.
डंकी में हुए ये बदलाव
सेंसर बोर्ड की तरफ से डंकी में हुए बदलावों की बात करें तो, CBFC ने फिल्म की शुरुआत और इंटरवेल में ‘धूम्रपान निषेध’ की चेतावनी डालने की सलाह दी है. वहीं फिल्म की शुरुआत में ही एक शब्द उचित रुप से को संशोधित करके अप्रवासी कर दिया गया है. इसके अलावा शादी के दौरान वर्दी पहने घोड़े पर बैठे हार्डी के सीन को भी उपयुक्त रुप से संशोधित किया है. वहीं फिल्म के एक सीन में वॉर्निंग एड करते हुए लिखा है कि, आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. इसके अलावा फिल्म के अंत में कुछ आंकड़ें और तथ्य लिखें हैं. जिसके लिए CBFC ने मेकर्स ने साक्ष्यों की मांग की है.
डंकी की समयसीमा
15 दिसंबर की रात डंकी को CBFC से U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है. वहीं फिल्म की समयसीमा पर बात करें तो, शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म 161.24 मिनट यानी 2 घंटे 41 मिनट की है. बता दें कि, देश में जल्दी ही डंकी की एडवांस बुकिंग भी शुरु होने वाली है.
डंकी फिल्म
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली डंकी में शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर भी लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं शाहरुख खान की डंकी की टक्कर साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म सालार से होगी. प्रभास और पृथ्वीसुकुमारन की फिल्म सालार भी 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर एंट्री करेगी.