Dunki: शाहरुख खान की डंकी 100 करोड़ कमाने वाली 10वीं फिल्म बनी, इससे पहले 9 फिल्मों ने पार किया है आंकड़ा, देखें लिस्ट
Dunki: शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म पर्दे पर शानदार कमाई कर रही है. वहीं रिलीजिंग के पहले वीकेंड पर ही डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. जिसके साथ ही डंकी 100 करोड़ कमाने वाली शाहरुख खान की 10वीं फिल्म बन [...]
Dunki: शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म पर्दे पर शानदार कमाई कर रही है. वहीं रिलीजिंग के पहले वीकेंड पर ही डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. जिसके साथ ही डंकी 100 करोड़ कमाने वाली शाहरुख खान की 10वीं फिल्म बन गई है. इससे पहले किंग खान की 9 फिल्मों ने 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं.
रविवार को कमाया 30 करोड़
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी वीकडे यानी गुरुवार को हुई थी. ऐसे में वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी. ऐसे में डंकी ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करके सभी को हैरान कर दिया है. धीमी शुरुआत के बावजूद वीकेंड पर डंकी का जलवा बरकरार है. वहीं सोमवार को भी क्रिसमस की छुट्टी है. ऐसे में डंकी का कलेक्शन बढ़ने की बात कही जा रही है. सिर्फ रविवार के दिन डंकी ने पूरे भारत में 30 करोड़ की कमाई की है.
डंकी का कुल कलेक्शन
शाहरुख खान की फिल्म डंकी के कुल कलेक्शन की बात करें तो, गुरुवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 28 करोड़ कमाए थे. जिसके बाद शुक्रवार को 20 करोड़, शनिवार को 24 करोड़ और रविवार को 30 करोड़ कमा लिए हैं. इसी के साथ महज 4 दिनों में डंकी का कुल कलेक्शन 102 करोड़ हो चुका है. वहीं बता दें कि, डंकी का बजट भी सिर्फ 85 करोड़ का था. ऐसे में जाहिर है कि, किंग खान की फिल्म डंकी पठान और जवान के बाद साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है.
100 करोड़ के क्लब में शाहरुख की फिल्में
डंकी से पहले शाहरुख खान की 9 फिल्मों ने देश में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इस फेहरिस्त में पठान (378 करोड़), चेन्नई एक्सप्रेस (227 करोड़), हैप्पी न्यू ईयर (205 करोड़), दिलवाले (148 करोड़), रईस (139 करोड़), डॉन 2 (107 करोड़), जब तक है जान (120 करोड़), रावन (114 करोड़) और जवान (637 करोड़) का नाम शामिल है.