Shah Rukh Khan ने Salman Khan को कहा GOAT, जानिए क्या है इसका मतलब
Shah Rukh Khan-Salman Khan: इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)की फिल्म ‘पठान' काफी सुर्खियों में हैं। हर तरह शाहरुख का नाम और फिल्म ‘पठान' छाई हुई है। वहीं, शाहरुख खान भी अपने फैंस के साथ फिल्म की रिलीज से पहले से जुड़े हुए हैं। वह ट्विटर पर अपने फैंस से बात करने के
Shah Rukh Khan-Salman Khan: इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)की फिल्म ‘पठान’ काफी सुर्खियों में हैं। हर तरह शाहरुख का नाम और फिल्म ‘पठान’ छाई हुई है। वहीं, शाहरुख खान भी अपने फैंस के साथ फिल्म की रिलीज से पहले से जुड़े हुए हैं। वह ट्विटर पर अपने फैंस से बात करने के लिए #asksrk सेशन रखते हैं, जिसमें उनके फैंस उनसे तरह-तरह के सवाल करते हैं, जिनका शाहरुख जवाब भी देते हैं, लेकिन इस बार इस सेशन के दौरान शाहरुख ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बात कही है। आइए जानते हैं वह क्या है।
शाहरुख ने सलमान को कहा GOAT
दरअसल, ट्विटर पर #ASKSRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से कहा, ”सर ‘पठान’ तो हिट हो गई है, लेकिन आप सलमान का मुकाबला नहीं कर पाओगे बॉक्स ऑफिस पर।” इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने सलमान की तारीफ की और कहा, ”सलमान भाई इज…वो क्या कहते हैं आजकल के जवान लोग….GOAT (हर समय महान रहने वाला इंसान)” शाहरुख की इस बात से यह तो साफ हो गया कि शाहरुख और सलमान आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली उनकी वीडियोज और तस्वीरें हैं। Read This Also: Kisi Ka bhai Kisi ki Jaan का टीजर हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर है Salman Khan की ये फिल्म
Salman bhai is…woh kya kehte hain aaj kal…young log…haan….GOAT. ( greatest of all time ) #Pathaan https://t.co/91HJy8UZxU
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 28, 2023
इतना हुआ ‘पठान’ का कलेक्शन
बता दें कि ‘पठान’ ने अपनी ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह शाहरुख की अब तक धमाकेदार फिल्म रही है, जिसने पहले दिन इतनी ज्यादा कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और अपने तीसरे दिन में ‘पठान’ ने अब तक 158 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। Read This Also: Sharukh Khan की फिल्म Pathan के लिए पिघला विश्व हिंदू परिषद का दिल, रोका…