OMG! शाहरुख खान ने मणिरत्नम से हाथ जोड़कर मांगी फिल्म की भीख, बोले – “ट्रेन क्या प्लेन पर भी नाचूंगा…”

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों जमकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. 2023 में बड़े पर्दे पर पठान, जवान और डंकी जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी आने वाली फिल्मों का ए

By Sakshi Pandey · 11/1/2024

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों जमकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. 2023 में बड़े पर्दे पर पठान, जवान और डंकी जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी आने वाली फिल्मों का एलान नहीं किया है. खबरों की मानें तो बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने के बाद किंग खान काफी सोच समझकर फिल्म का चुनाव करेंगे. वहीं अब शाहरुख मणिरत्नम के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं.

इंडियन ऑफ द ईयर बने शाहरुख

2023 में शानदार कमबैक करने के बाद शाहरुख खान को इंडियन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है. वहीं अवॉर्ड शो में पहुंचे शाहरुख ने लम्बी चौड़ी स्पीच देकर सभी का दिल जीत लिया है. इस दौरान शाहरुख ने अपने स्ट्रगल के दिनों पर भी खुलकर बात की है. वहीं उन्होंने मणिरत्नम के साथ फिल्म बनाने की भी इच्छा जाहिर की है. कमाल की बात तो ये है कि, इस अवॉर्ड समारोह में मणिरत्नम खुद भी मौजूद थे और उन्होंने शाहरुख के साथ फिल्म बनाने पर हामी भी भर दी है.

प्लेन पर छैया छैया करेंगे शाहरुख

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शाहरुख ने मणिरत्नम से खुद को अपनी फिल्म में कास्ट करने की रिक्वेस्ट की है. शाहरुख ने मणिरत्नम की तरफ देखते हुए कहा कि, “मैं आपसे गुजारिश कर रहा हूं, भीख मांग रहा हूं, आप मेरे साथ फिल्म बनाइए. इस बार ट्रेन नहीं प्लेन पर आपके लिए छैया छैया करने को तैयार हूं.” ऐसे में शाहरुख की बात पर रिएक्ट करते हुए मणिरत्नम बोल पड़े कि, “वो उन्हें तब कास्ट करेंगे जब प्लेन खरीद लेंगे.” ऐसे में शाहरुख ने कहा, “कैसे रहेगा अगर मैं प्लेन खरीद लूं तो.” जिसके जवाब में मणिरत्नम ने कहा कि, “फिर हम पक्का साथ में काम करेंगे.” ऐसे में किंग खान मजाकिया अंदाज में बोल पड़े कि, “जिस हिसाब से मेरी फिल्में चल रही हैं, वो दिन दूर नहीं है जब मैं अपना खुद का प्लेन भी खरीद लूंगा.”

बता दें कि, मणिरत्नम और शाहरुख खान ने 1998 में आई फिल्म दिल से में साथ काम किया था. वहीं फिल्म का गाना छैया छैया काफी मशहूर हुआ था. जिसमें शाहरुख ने मलाइका अरोड़ा के साथ चलती ट्रेन में ठुमके लगाए थे. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख की गुजारिश पर मणिरत्नम कब अमल करते हैं और दर्शकों को कब दोनों की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलती है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full