Exclusive: शाहरुख खान के हाथ लगी साउथ की बड़ी फिल्म, इस मेगा स्टार संग नजर आएंगे किंग खान!

बॉलीवुड के बाद शाहरुख खान साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘टॉक्सिक' में किंग खान एक कैमियो रोल कर सकते हैं। Shah Rukh Khan Cameo in Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक' के बॉक्

By Shaikh Almina · 6/2/2024

बॉलीवुड के बाद शाहरुख खान साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘टॉक्सिक’ में किंग खान एक कैमियो रोल कर सकते हैं।

Shah Rukh Khan Cameo in Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। यश की ‘केजीएफ 2’ के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की अधिकारिक तौर पर घोषणा हो चुकी है। फिल्म ‘टॉक्सिक’ का एक मोशन पोस्टर सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बीच फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉलीवुड के एक सुपरस्टार की एंट्री की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ में शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

‘टॉक्सिक’ में शाहरुख खान की एंट्री

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में है। फिल्म ‘टॉक्सिक’ से जुड़े एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की एंट्री हो सकती है।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स इसको लेकर शाहरुख खान से बात करने में लगे हुए है। मेकर्स को शाहरुख खान के जवाब का इंतजार है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। अब देखना होगा किंग खान इस रोल के लिए हां करते हैं या नहीं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है। इस मुद्दे पर अभी मेकर्स एकदम शांत हैं।

फिल्म में साथ नजर आएंगे यश-शाहरुख खान

शाहरुख खान और यश को लेकर अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी दोनों सुपरस्टार एक एक्शन फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। लेकिन बाद में यश के करीबी सूत्रों ने इस खबर का खंडन कर दिया था। फिल्म ‘टॉक्सिक’ से पहले शाहरुख खान का नाम कई फिल्मों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन किसी को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full