Exclusive: 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजली देने मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पहुंचे शाहरुख खान, शुभमन गिल ने भी की शिरकत, देखें वायरल Video
Shah Rukh Khan: 26/11 का नाम आते ही ज्यादातर लोगों को 2008 का आतंकवादी हमला याद आता है. मुंबई के ताज होटल पर हुए इस हमले ने पूरी दुनिया को दहला दिया था. वहीं रविवार को 26/11 की 15वीं बरसी थी. ऐसे में कई मशहूर हस्तियों ने 26/11 की घटना पर शोक जताया है. वहीं [...]
Shah Rukh Khan: 26/11 का नाम आते ही ज्यादातर लोगों को 2008 का आतंकवादी हमला याद आता है. मुंबई के ताज होटल पर हुए इस हमले ने पूरी दुनिया को दहला दिया था. वहीं रविवार को 26/11 की 15वीं बरसी थी. ऐसे में कई मशहूर हस्तियों ने 26/11 की घटना पर शोक जताया है. वहीं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देर रात मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर पहुंचे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शाहरुख ने दी श्रद्धांजलि
दरअसल रविवार की रात को मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर 26/11 के दिन शहीद हुए जवानों की याद में इवेंट ऑर्गेनाइज हुआ था. जहां शाहरुख खान भी अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और कुछ बॉडी गार्ड्स के साथ पहुंचे थे. शाहरुख को इवेंट में देखकर फैंस भावुक हो उठे. ऐसे में शाहरुख का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. जिसमें शाहरुख इवेंट में मौजूद कुछ महिलाओं से बात करते दिखाई दे रहे हैं.
शाहरुख ने जीता फैंस का दिल
शाहरुख को इवेंट में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था. ऐसे में कई लोगों ने शाहरुख के साथ फोटो खिंचवाई. वहीं शाहरुख खान को महिलाओं के साथ विनम्रता से पेश आते देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने में जुटे हैं. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, उस दिन को याद करके आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, शाहरुख जितने प्यार से वहां मौजूद लोगों को छू रहे हैं. वो सचमुच लोगों खास है. ये काफी विनम्र हैं और मेरे दिल में अगर किसी बॉलीवुड स्टार के लिए सबसे ज्यादा इज्जत है तो वो शाहरुख ही हैं.
शुभमन गिल भी पहुंचे
मुंबई में आयोजित इस ट्रिब्यूट इवेंट में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल भी पहुंचे थे. इस दौरान शुभमन ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं शुभमन शहीदों के परिजनों से बातचीत करते भी नजर आए.
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म डंकी से बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी लीड रोल अदा करेंगे. वहीं ये फिल्म क्रिसमस से पहले 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.