मनोरंजन जगत में छाया मातम, इस मशहूर अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा
Entertainment News: हॉलीवुड मूवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘डेज ऑफ ऑवर लाइव्स’ और ‘हॉलीवुड हाइट्स’ जैसे कई पॉपुलर ड्रामे में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले कोडी लोंगो का देहांत हो गया है। कोडी की उम्र केवल 34 वर्ष थी। एक्टर ने काफी कम उम्र में द
Entertainment News: हॉलीवुड मूवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘डेज ऑफ ऑवर लाइव्स’ और ‘हॉलीवुड हाइट्स’ जैसे कई पॉपुलर ड्रामे में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले कोडी लोंगो का देहांत हो गया है। कोडी की उम्र केवल 34 वर्ष थी। एक्टर ने काफी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया है।
एक्टर के मैनेजर ने दी जानकारी
एक्टर की मौत की खबर उनके मैनेजर एलेक्स गिटलसन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्विटर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”मेरे दोस्त और क्लाइंट कोडी लोगों के जाने से टूट गया हूं। उनके खूबसूरत से परिवार के लिए मेरा दिल टूटा हुआ है। तुम बहुत याद आओगे भाई।”
घर में मृत पाए गए एक्टर
बता दें कि एक्टर घर में मृत पाए गए हैं। दरअसल, पुलिस जब एक्टर के घर पहुंची थी तो घर में बिस्तर पर कोडी लोंगो की लाश पड़ी हुई पाई गई थी। खबरों का कहना है कि कोडी की पत्नी ने अपने एक बयान में बोला है कि, “वो हमारी पूरी दुनिया थे। मैं और मेरे बच्चे तबाह हो गए हैं। वो एक बहुत ही अच्छे पिता थे। हम लोग आपको हमेशा याद और प्यार करेंगे।”