Seema Haider: फिल्मों में हिरोइन बनने के बाद राजनीति में भी उतरीं सीमा हैदर, इस पार्टी ने दिया पॉलिटिक्स में आने का ऑफर
Seema Haider: पाकिस्तान से बिना वीजा भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) की किस्मत रातों रात चमक गई है. जहां एक तरफ सीमा फिल्म साइन करके जल्दी ही हिरोइन बनने जा रही हैं. तो वहीं सीमा सत्ता के गलियारों में भी दस्तक देने वाली हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी ने सीमा के सामन
Seema Haider: पाकिस्तान से बिना वीजा भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) की किस्मत रातों रात चमक गई है. जहां एक तरफ सीमा फिल्म साइन करके जल्दी ही हिरोइन बनने जा रही हैं. तो वहीं सीमा सत्ता के गलियारों में भी दस्तक देने वाली हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी ने सीमा के सामने राजनीति में शामिल होने का प्रस्ताव रखा है.
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के प्रमुख होने के साथ-साथ एनडीए सरकार के भी सहयोगी हैं. ऐसे में पार्टी के उपाध्यक्ष मासूम किशोर का कहना है कि, वो जल्दी ही सीमा को अपनी पार्टी में शामिल करेंगे. सीमा की बोलने की शैली से प्रभावित होकर उन्हें ना सिर्फ RPI का प्रवक्ता बनाया जाएगा. बल्कि सीमा पार्टी की महिला विंग की भी अध्यक्ष बनेंगी. यही नहीं आगामी लोकसभा चुनावों में RPI सीमा को भी टिकट दे सकती है.
इस बारे में बात करते हुए मासूम किशोर ने कहा कि, “सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है और भारत आई हैं. अगर हमारी सुरक्षा एजेंसियां सीमा को को क्लीन चिट दे देती हैं और उसे भारत की नागरिकता मिलती है. तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा. भारतीय संविधान के अनुसार भारत की नागरिता होने पर व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है.”
मासूम ने आगे कहा कि, सीमा एक अच्छी वक्ता हैं. ऐसे में हम उन्हें अपनी पार्टी का प्रवक्ता बनाना चाहेंगे. अगर भारत की नागरिकता मिल गई तो रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव भी लड़वाएंगे. 2024 में भी चुनाव लड़वा सकते हैं. बस शर्त है कि उसको नागरिकता मिलनी चाहिए.
ये भी पढ़ें – सीमा हैदर की निकली लॉटरी, फिल्मों से लेकर मिला 6 लाख का जॉब ऑफर
बता दें कि, इससे पहले सीमा ने मीडिया के सामने परिवार की आर्थिक तंगी का जिक्र किया था. जिसके बाद कई लोगों ने सीमा की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था. इस कड़ी में सबसे पहला नाम था मशहूर डायरेक्टर अमित जानी का. अमित ने सीमा को अपनी अपकमिंग फिल्म द टेलर मर्डर स्टोरी का ऑफर दिया था. जिसे सीमा ने स्वीकार कर लिया है. वहीं अब सीमा जल्दी ही हिरोइन बनने जा रही हैं.
इसके अलावा गुजरात के एक व्यापारी ने सीमा और सचिन के सामने 6 लाख की नौकरी का भी प्रस्ताव रखा था. हालांकि सीमा या सचिन में से किसी ने भी इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.