Seema Haider: सीमा हैदर की निकली लॉटरी, फिल्मों से लेकर मिला 6 लाख का जॉब ऑफर

Seema Haider: प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) को कौन नहीं जानता है. सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. ऐसे में कुछ लोग सीमा की कहानी को फिल्म गदर से रिलेट कर रहे हैं. तो वहीं कई लोग सीमा को [...]

By Sakshi Pandey · 3/8/2023

Seema Haider: प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) को कौन नहीं जानता है. सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. ऐसे में कुछ लोग सीमा की कहानी को फिल्म गदर से रिलेट कर रहे हैं. तो वहीं कई लोग सीमा को फीमेल तारा सिंह भी कह रहे हैं. हालांकि हद तो तब हो गई जब सीमा को फिल्मों में ही काम करने के ऑफर मिलने लगे. जी हां, बॉलीनुड के जाने माने डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा को अपनी फिल्म में कास्ट करने का ऑफिर दिया है.

दरअसल सीमा हैदर ने पिछले दिनों मीडिया को अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया था. इस बारे में बात करते हुए सीमा और सचिन के परिवार ने कहा था कि, काम पर बाहर ना जाने की वजह से घर में खाने के लाले पड़ गए हैं और उनका परिवार गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है. ऐसे में वह चाहते हैं कि वह घर से बाहर जाकर काम कर सकें. जिससे उनकी रोजी रोटी चल सके.

वहीं सचिन और सीमा की आर्थिक तंगी की बात सामने आते ही प्रोड्यूसर अमित जानी उनकी मदद के लिए आगे गए और उन्होंने सीमा को एक फिल्म ऑफर कर दी है.

बता दें कि, अमित जानी ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस जानी फायर फॉक्स खोला है. इस प्रोडक्शन हाउस के तले वह उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म का नाम अ टेलर मर्डर स्टोरी है. वहीं अमित ने सीमा को भी इस फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है.

इस बारे में बात करते हुए अमित जानी ने कहा है कि, “सीमा उनके प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही फिल्मों में काम कर सकती है. इसमे काम करने के लिए उन्हे फीस भी मिलेगी. जिससे वह अपने घर का खर्चा चला सकती हैं और उनकी मदद भी हो जाएगी.”

अमित जानी ने ये भी बताया कि, उन्होने सीमा के घर 2 दिन पहले अपने एक सहयोगी से फिल्म का ऑफर भिजवाया था. जिसपर सीमा ने कहा था कि वह इसके बारे में सोचकर बताएंगी. हालांकि अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

यही नहीं जहां एक तरफ सचिन की दुल्हनिया को फिल्मों में हिरोईन बनने का मौका मिल रहा है. तो वहीं गुजरात के एक कारोबारी ने सचिन और सीमा को 6 लाख की नौकरी का भी ऑफर दिया है. जिसके बाद सीमा और सचिन की लॉटरी निकल पड़ी है.

बता दें कि, पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा ने बताया था कि वो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं. ऐसे में अगर उनके पति सचिन चाहेंगे तो वो फिल्में जरुर करेंगी. ऐसे में अब देखना दिलच्सप होगा कि क्या सीमा फिल्मों का ऑफर एक्सेप्ट करती हैं या सीमा और सचिन जॉब के लिए हामी भरते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full