ज़रीन खान को देख, लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल

Zareen Khan Weight Gain: सलमान खान इंडस्ट्री के वो हीरो हैं जिन्होंने अबतक कई हसीनाओं को लॉन्च किया है। इतना ही नहीं बहुतों ने इंडस्ट्री में अपना नाम भी बनाया है। इन्हीं लांचेस का एक एक्सपेरिमेंट ज़रीन खान भी है। लेकिन आजकल ज़रीन खान फिल्मों से काफी दूर हैं। हाल ही में ज़रीन खान

By ·

Zareen Khan Weight Gain: सलमान खान इंडस्ट्री के वो हीरो हैं जिन्होंने अबतक कई हसीनाओं को लॉन्च किया है। इतना ही नहीं बहुतों ने इंडस्ट्री में अपना नाम भी बनाया है। इन्हीं लांचेस का एक एक्सपेरिमेंट ज़रीन खान भी है। लेकिन आजकल ज़रीन खान फिल्मों से काफी दूर हैं। हाल ही में ज़रीन खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पहले तो लोगों को धोखा हुआ लेकिन बाद में यकीन हो गया की वो ज़रीन खान ही थी। जी हां ज़रीन खान ने काफी वेट गेन कर लिया है। नतीजा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं।

एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

Zareen Khan

एक्ट्रेस ज़रीन खान को बुधवार को काफी कैजुअल लुक में देखा गया। ज़रीन ने गाढ़े नीले रंग की टी शर्ट मिडी पहने हुए थीं। अपनी ड्रेस के साथ ज़रीन ने व्हाइट शूज और नीला चश्मा पहना हुआ था। लोगों ने उनके इस क्यूट अंदाज को देखा तो लट्टू हो गए लेकिन बाद में बढ़ते वजन को देखकर हैरान भी थे। फिर क्या लोगों ने जमकर ज़रीन खान को इंटरनेट पर ट्रोल कर डाला। यूजर्स ने कॉमेंट में लिखा बहुत मोटी हो गई हो। एक यूजर ने तो उन्हें हेवी वेट चैंपियन कह डाला।

ज़रीन खान की लव लाइफ

काफी समय से ज़रीन खान शिवाशीष मिश्र को डेट कर रही हैं। इस बात को उन्होंने ऑफिशियल भी कर दिया है। शिवाशीष बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। बिग बॉस के घर में जाने से पहले शिवाशीष एक नॉर्मल लाइफ जी रहे थे लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के बाद वो स्टार बन गए। इंदौर के रहने वाले शिवाशीष एक बॉडी बिल्डर हैं। उन्होंने अपने नाम मिस्टर इंदौर और मिस्टर मध्यप्रदेश का खिताब भी हासिल किया है। अब सूत्रों से खबर आ रही है की जल्द ही ज़रीन और शिवाशीष शादी करने वाले हैं।

ज़रीन खान का फिल्मी कैरियर ज्यादा उड़ान नहीं भर सका लेकिन उन्होंने नाम खूब कमाया। इसकी वजह उनकी शक्ल है जो कैटरीना कैफ़ से मिलती है। फिल्म वीर के बाद ज़रीन छा गईं। आपको बता दें पिछले कई सालों से ज़रीन फिल्मों से दूर हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें