<strong>फ़िल्म “गांधी गोडसे –एक युध” का ट्रेलर देख भड़के लोग, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने मांगी पुलिस प्रोटेक्शन </strong>
Gandhi Godse– Ek Yudh Controversy: फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म "गांधी गोडसे:एक युद्ध" इन दिनों अपने ट्रेलर को लेकर चर्चा में है। फ़िल्म के ट्रेलर आने के बाद विवाद बढ़ गया है। लोगों ने विरोध प्रदर्शन जारी कर दिया है फिल्म और फिल्ममेकर्स पर। इतना ही नहीं डायरे
Gandhi Godse– Ek Yudh Controversy: फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म “गांधी गोडसे:एक युद्ध” इन दिनों अपने ट्रेलर को लेकर चर्चा में है। फ़िल्म के ट्रेलर आने के बाद विवाद बढ़ गया है। लोगों ने विरोध प्रदर्शन जारी कर दिया है फिल्म और फिल्ममेकर्स पर। इतना ही नहीं डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को जान से मारने की भी धमकी मिली है।
हाल ही मिली धमकियों से परेशान होकर डायरेक्टर ने पुलिस कंप्लेन कर के पुलिस सुरक्षा भी मांगी है। आपको बता दें राजकुमार संतोषी ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है और साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा भी मांगी है। आपको बताते चलें उन्होंने विषेश पुलिस आयुक्त देवेन भारती को एक शिकायत पत्र भी लिखा है। इस चिट्ठी में उन्होंने फिल्म “गांधी गोडसे – एक युद्ध” के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई घटना का भी उल्लेख किया है।
राजकुमार संतोषी के शिकायत पत्र में क्या
इंडियन टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार संतोषी ने अपने लेटर में लिखा है की कुछ गुट के लोगों ने फिल्म “गांधी गोडसे – एक युद्ध” के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बाधाएं डाली गई थी। बाद में कुछ अनजान लोगों ने मुझसे इस फिल्म के प्रचार प्रसार और रिलीज को लेकर रोक लगाने को कहा। उसके बाद से ही मुझे फिल्म को लेकर धमकियां मिलने लगी। मैं बड़ा ही अनप्रोटेक्टेड फील कर रहा हूं। अगर ऐसे संदिग्ध लोगों को नहीं पकड़ा गया तो मुझे डर है की मुझे और मेरे परिवार को चोट पहुंच सकती है।
आगे निर्देशक राजकुमार ने लिखा को में पुलिस प्रशासन से रिक्वेस्ट करता हूं की मुझे और मेरे अन्य परिवारजनों को तत्काल स्पेशल प्रोटेक्शन दी जाए। दरअसल बीते प्रमोशनल इवेंट में कुछ लोग जबरदस्ती घुस आए और काला झंडा हाथ में उठाए गांधी जी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में
आपको बता दें की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही विवादों को हवा लग गई हैं। लेकिन फिर भी फिल्म “गांधी गोडसे –एक युद्ध” को गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में दो विभिन्न विचारधाराओं को दिखाया गया है। इन विरोधी विचारों से उपजे युद्ध की कहानी है “गांधी गोडसे–एक युद्ध”।