Akshay Kumar Nora Fatehi का डांस देख लोगों ने बंद की अपनी आंखें, कहा- ‘देख रहे हो…’
Akshay-Nora Dance Video: इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस हैरान हैं और
Akshay-Nora Dance Video: इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Akshay Kumar ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, अक्षय कुमार और नोरा फतेही ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया और अपनी शानदार केमिस्ट्री से फैंस को हैरान कर दिया। वीडियो में अक्षय और नोरा एक पुराने ब्रिज और पार्क में डांस करते नजर आ रहे हैं। नोरा ने जहां नियॉन ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है, तो वहीं अक्षय कुमार ब्लैक बैगी लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों वीडियो में ‘कुड़िये नी तेरी’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
कब रिलीज हो रही है सेल्फी
बता दें कि कुड़िये नी तेरी गाने को तनिष्क बागची ने सेल्फी के लिए रीक्रिएट किया है। इस ओरिजिनल गाने को द प्रोफेक और जहराह खान ने गाया था। वहीं ‘सेल्फी’ फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 24 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है।