T20 World Cup 2024: 14 साल पुराना बदला अब पूरा हुआ… पाकिस्तान के खिलाफ सौरभ का कमाल देख गदगद हो गए भारतीय
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए 2009 टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम पाकिस्तान को मात दे दी. Saurabh Netrava
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए 2009 टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम पाकिस्तान को मात दे दी.
Saurabh Netravalkar: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए 2009 टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम पाकिस्तान को मात दे दी. इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम ने पाकिस्तान को 5 रन से हरा दिया.
सौरभ नेत्रवलकर का कमाल देख खुश हुए भारतीय फैंस
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में सौरभ नेत्रवलकर का कमाल देख भारतीय फैंस खुश हो गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में सौरभ नेत्रवलकर का बड़ा रोल रहा, जिन्होंने सिर्फ 4 ओवर में 13 रन खर्च करके 2 विकेट झटके. सौरभ नेत्रवलकर ने इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के लिए सुपर ओवर भी डाला और पाकिस्तान को 13/1 के स्कोर पर रोककर अपनी टीम को 5 रन से रोमांचक जीत दिला दी. सोशल मीडिया पर फैंस सौरभ नेत्रवलकर के कुछ पुराने वीडियो वायरल कर रहे हैं.
वह सौरभ नेत्रवलकर हैं, जिन्होंने अमेरिका को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दिलाई । #PakvsUSA
— Bharatsinh 🇮🇳 (@Bharatmay83) June 6, 2024
वह एक part time क्रिकेटर हैं, ओरेकल में इंजीनियर हैं तथा कॉर्नेल विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में एम.एस. हैं, तथा एक उत्कृष्ट युकुलेल वादक भी हैं।
😍 pic.twitter.com/1aGSt8HKum
सौरभ नेत्रवलकर ने पाकिस्तान से ले लिया 14 साल पुराना बदला
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर भारत के लिए 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं. 23 जनवरी 2010 को पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच में भारत को 2 विकेट से हरा दिया था. सौरभ नेत्रवलकर उस मैच में भारत के लिए खेले थे. सौरभ नेत्रवलकर ने भारत के लिए 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 5 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटका था. सौरभ नेत्रवलकर तब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत नहीं दिला पाए थे.
14 years later, he finally beats Pakistan 🥹💙 pic.twitter.com/vP5kyw0Y28
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) June 6, 2024
14 years later, Saurabh Netravalkar helps his side beat Pakistan at a Cricket World Cup… 👏🏻👏🏻 pic.twitter.com/1O8Qq0uRrp
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 6, 2024
If Saurabh Netravalkar, who had figures of 2-18 and bowled USA to victory in the super over vs Pakistan, wasn't disgustingly talented enough — ( He is an engineer at Oracle and an MS in CS from Cornell University.) he's also a damn fine ukelele player. (video from his insta) pic.twitter.com/vEErMccyXX
— jonathan selvaraj (@jon_selvaraj) June 6, 2024
सौरभ नेत्रवलकर ने हिसाब किया बराबर
सौरभ नेत्रवलकर ने अब पाकिस्तान से 14 साल पुराना बदला ले लिया. सौरभ नेत्रवलकर ने भले ही संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के लिए खेलते हुए पाकिस्तान को हराने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन उनकी इस उपलब्धि से भारतीय फैंस में खुशी का माहौल है. सौरभ नेत्रवलकर 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और संदीप शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं. सौरभ नेत्रवलकर ने 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाए.