Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान ने ठोका टेस्ट करियर का पहला सैकड़ा, धुंआधार बैटिंग से किया कमाल
IND vs NZ पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के बाद सरफराज खान 70 रन बनाकर नाबाद थे. इस टेस्ट से पहले नाबाद 68 रन उनका इस फॉर्मेट में सर्वोच्च स्कोर था जो उन्होंने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में बनाया था. Ind vs NZ, 1st Test match: सरफराज खान ने [...]
IND vs NZ पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के बाद सरफराज खान 70 रन बनाकर नाबाद थे. इस टेस्ट से पहले नाबाद 68 रन उनका इस फॉर्मेट में सर्वोच्च स्कोर था जो उन्होंने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में बनाया था.
Ind vs NZ, 1st Test match: सरफराज खान ने टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक जड़ दिया. बेंगलुरु में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में 110 गेंद में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. सरफराज खान ने चौथे टेस्ट में करियर का पहला इंटरनेशनल शतक लगाया. उन्होंने चौथे दिन की सुबह तेजी से रन बटोरे और 100 रन का आंकड़ा पार किया. उन्होंने 13 चौकों व तीन छक्कों की मदद से शतक पूरा किया. तीसरे दिन के खेल के बाद सरफराज 70 रन बनाकर नाबाद थे. इस टेस्ट से पहले नाबाद 68 रन उनका इस फॉर्मेट में सर्वोच्च स्कोर था जो उन्होंने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में बनाया था.
सरफराज खान ने बेंगलुरु टेस्ट में अतरंगी शॉट्स लगाते हुए कीवी टीम को काफी परेशान किया. उन्होंने दूसरी पारी में अलग-अलग तरह के अपर कट्स लगाए और मनमर्जी से बाउंड्री बटोरी. यह बल्लेबाज पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गया था. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया. यह 22वीं बार है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक ही टेस्ट में जीरो पर आउट होने के बाद शतक लगाया है. पिछले महीने ही शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में ऐसा किया था. सरफराज से पहले शिखर धवन भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कर चुके हैं.
A moment Sarfaraz Khan will remember forever! ☺️
— BCCI (@BCCI) October 19, 2024
He is jubilant, Rishabh Pant applauds & the dressing room on its feet! 👏 👏
Live ▶️ https://t.co/8qhNBrrtDF#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/pwt12jHfND
सरफराज जब बैटिंग के लिए उतरे तब भारतीय टीम 95 के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद उन्होंने विराट कोहली (70) के साथ मिलकर 136 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ा दिया.
This celebration is hallmark of years of grit, determination, toil and patience. 🥹
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 19, 2024
– Sarfaraz Khan, you're a champion! ⭐pic.twitter.com/LMewWXypMW
सरफराज ने चौथे नंबर पर आकर ठोकी फिफ्टी
सरफराज ने 90 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. वे इस टेस्ट में चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे. आमतौर पर वे घरेलू क्रिकेट और टीम इंडिया में पांचवें नंबर पर उतरते हैं. इस मुकाबले से पहले उन्होंने तीन बार अर्धशतक लगाए थे लेकिन कभी भी शतक तक नहीं पहुंचे थे. डेब्यू में उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे. इसके बाद धर्मशाला टेस्ट में भी उन्होंने पचासा जड़ा था. वे अभी तक के अपने टेस्ट करियर में दो बार बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं.