IND vs NZ: पंत को कुछ पता ही नहीं चला, सरफराज खान की जिद्द पर रोहित ने लिया डीआरएस, भारत को मिल गया विकेट

सरफराज खान की वजह से टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दूसरी सफलता मिली। कैच लेने के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपील ही नहीं की। लेकिन बल्लेबाज के पास फील्डिंग कर रहे सरफराज की जिद्द पर रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया और भारत को विकेट मिल गया। Ind vs NZ: न्यूजीलैंड [...]

By Shaikh Almina · 24/10/2024

सरफराज खान की वजह से टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दूसरी सफलता मिली। कैच लेने के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपील ही नहीं की। लेकिन बल्लेबाज के पास फील्डिंग कर रहे सरफराज की जिद्द पर रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया और भारत को विकेट मिल गया।

Ind vs NZ: न्यूजीलैंड की पारी का 24वां ओवर फेंका जा रहा था। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी गेंद डाला। गेंद लेग स्टंप के बाहर थे। विल यंग ने फिर भी गेंद पर बल्ला लगाने की कोशिश की। उछाल की वजह से वह चूक गए। गेंद विकेटकीपर ने लपक लिया। स्लिप में खड़े कप्तान रोहित शर्मा और कीपर ऋषभ पंत ने कोई अपील नहीं की। लेकिन शॉर्ट लेग के फील्डर सरफराज खान और गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की अपील जोरदार थी।

सरफराज ने किया डीआरएस के लिए जिद्द

रविचंद्रन अश्विन ने भी अपील तो की लेकिन वह पूरी तरह आत्मविश्वास में नहीं थे। इस बीच अंपायर ने आउट देने से मना कर दिया। सरफराज कप्तान रोहित शर्मा के पास जाकर जिद्द करने लगे। उनके पीछे फील्डिंग कर रहे विराट कोहली का भी उन्हें साथ मिला। इन दोनों की जिद्द देखकर रोहित शर्मा मना नहीं कर पाए। 5 सेकेंड बाकी रहते उन्होंने डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानी डीआरएल लेने का इशारा कर दिया।

विल यंग के ग्लब्स में लगी थी बॉल

फैंस के साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ी सांसे थामकर स्क्रीन की तरफ देख रहे थे। रिप्ले में कुछ साफ समझ नहीं आया। इसके बाद स्निकोमीटर आया। जब गेंद विल यंग के ग्लब्स के पास थी, तब स्निकोमीटर में हरकत दिखी। पूरा महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम झूम गया। मैदान पर मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। थर्ड अंपायर के आदेश पर मैदानी अंपायर ने अपना फैसला बदला और विल यंग को आउट दे दिया।

लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए 92 रन

पुणे टेस्ट के पहले सेशन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच बराबर टक्कर देने को मिली। न्यूजीलैंड ने 31 ओवर में 92 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे लंच की घोषणा के साथ 47 रन बनाकर खेल रहे थे। टॉम लाथम 15 तो विल यंग 18 रन बनाकर आउट हुए। यंग की तरह लाथम को भी अश्विन ने ही आउट किया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full