Breaking: रामलला के आगमन पर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंची सारा अली खान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग का शिकार
Sara Ali Khan: बीती 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की धूम समूचे देश में देखने को मिली थी. ऐसे में मायानगरी भी भगवान राम की भक्ति में डूबी नजर आ रही थी. ऐसे में रामलला के आगमन पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बार फिर से भगवान शिव के दरबार [...]
Sara Ali Khan: बीती 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की धूम समूचे देश में देखने को मिली थी. ऐसे में मायानगरी भी भगवान राम की भक्ति में डूबी नजर आ रही थी. ऐसे में रामलला के आगमन पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बार फिर से भगवान शिव के दरबार में पहुंच गई हैं. हालांकि शिव मंदिर का रुख करने के बाद सारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.
सारा की शिव भक्ति
सारा अली खान को अक्सर भगवान शिव के कई मंदिरों में माथा टेकते देखा गया है. केदारनाथ यात्रा से लेकर अमरनाथ, काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर मंदिर में सारा कई बार हाजरी लगा चुकी हैं. वहीं अब सारा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित घृष्णेश्वेवर ज्योतिर्लिंग पहुंच गई हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सारा को भगवान शिव की पूजा अर्चना करते देखा जा सकता है. वहीं शिव भक्ति में लीन सारा नंदी जी के कानों में अपनी विश मांगते भी नजर आ रही हैं. सारा का ये अंदाज देखकर कई लोगों ने उनकी तारीफ की है. तो वहीं कुछ लोगों ने मुस्लिम होने के कारण सारा को ट्रोल करना भी शुरु कर दिया है.
यूजर्स ने किया ट्रोल
शिवलिंग के पास बैठी सारा अली खान को देखकर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों का गुस्सा भड़क गया है और उन्होंने सारा को नाम से अली हटाने का फरमान सुना दिया है. ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि, तुम मुस्लिम के नाम पर धब्बा हो. तो वहीं एक अन्य ने लिखा, अल्लाह को क्या जवाब दोगी. एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, तुम अपने नाम से अली हटा दो. हालांकि सारा की इन तस्वीरों पर कई लोगों ने जय श्री राम और हर हर महादेव लिखकर सारा का समर्थन किया है.
सारा अली खान का वर्कफ्रंट
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, पिछले साल उनकी फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई थी. जिसमें सारा और विक्की की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वहीं अब सारा स्काई फोर्स में नजर आएंगी.