शिव भक्ति में लीन सारा अली खान ने दिखाई केदारनाथ की झलक, वीडियो देखकर दर्शकों को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अक्सर किसी ना किसी वजह से सूर्खियां बटोरती हैं. वहीं सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में सारा अली खान ने विदेश में सैर करते हुए कई फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं. हालांकि विदेश से [...]

By Sakshi Pandey · 30/10/2023

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अक्सर किसी ना किसी वजह से सूर्खियां बटोरती हैं. वहीं सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में सारा अली खान ने विदेश में सैर करते हुए कई फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं. हालांकि विदेश से लौटी सारा को अब केदारनाथ की याद आ गई है. ऐसे में जब सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर केदारनाथ की वीडियो शेयर की. तो फैंस को सारा के फर्स्ट को-एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई.

सारा का वीडियो

सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केदारनाथ ट्रिप का वीडियो शेयर किया है. सारा भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं. उन्हें अक्सर शिव मंदिर के दर्शन करते हुए देखा जाता है. काशी विश्वनाथ धाम से लेकर महाकालेश्वर, केदारनाथ और अमरनाथ धाम तक सारा भगवान शिव के कई मंदिरों में माथा टेक चुकी हैं. ऐसे में सारा अली खान ने रविवार को केदारनाथ ट्रिप का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया. जिसमें सारा केदारनाथ मंदिर के पास घूमती नजर आ रही हैं. इसके अलावा सारा ने इस ट्रिप में ढेर सारी मस्ती की है. वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में सारा ने अपनी पहली फिल्म का गाना ‘काफिराना’ लगाया है.

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

लोगों को आई सुशांत की याद

सारा अली खान ने फिल्म ‘केदारनाथ’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. इस फिल्म में सारा के अपोसिट सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था. फिल्म में सारा और सुशांत की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी. ऐसे में जब सारा ने केदारनाथ ट्रिप के वीडियो में फिल्म ‘केदारनाथ’ का गाना ‘काफिराना’ लगाया. तो फैंस इसे देखकर भावुक हो गए. ऐसे में एक फैन ने कमेंट किया कि, ‘आपने तो सुशांत सर की याद दिला दी’. तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘इस गाने में आप और सुशांत काफी अच्छे लग रहे थे’. वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, ‘इस्ट या वेस्ट सारा इज बेस्ट’.

सारा अली खान का वर्कफ्रंट

सारा अली खान के करंट वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्दी ही अनुराग बासु की फिल्म ‘मेट्रो’ में नजर आएंगी. इसके अलावा सारा फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में लीड रोल अदा करेंगी. जिसमें वो स्वंतत्रता सेनानी ऊषा मेहता का किरदार निभाएंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full