Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर सारा अली खान ने बांटी की बचपन की ढेर सारी यादें, भाई इब्राहिम को इस खास अंदाज में दी बधाई

Bhai Dooj 2023: दिवाली के बाद देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. बुधवार की सुबह बहनें भाई के माथे पर तिलक करके अच्छी सेहत और लम्बी उम्र की कामना करती हैं. वहीं त्योहार मनाने के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं. ऐसे में जहां पिछले दिनों बॉलीवुड [...]

By Sakshi Pandey · 15/11/2023

Bhai Dooj 2023: दिवाली के बाद देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. बुधवार की सुबह बहनें भाई के माथे पर तिलक करके अच्छी सेहत और लम्बी उम्र की कामना करती हैं. वहीं त्योहार मनाने के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं. ऐसे में जहां पिछले दिनों बॉलीवुड की गलियों में दिवाली की धूम देखने को मिली थी. तो वहीं सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान ने भाई इब्राहिम को भाईदूज (Bhai Dooj 2023) की बधाई दी है.

तस्वीरों का लगा अंबार

भाई दूज के मौके पर सारा अली खान ने बचपन की ढेर सारी तस्वीरें साझा करते हुए भाई को त्योहार की मुबारकबाद दी है. सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज को मिलाकर कोलाज बनाया है. जिसमें सारा और इब्राहिम की बचपन की तस्वीरें भी शामिल हैं. इन तस्वीरों में सारा और इब्राहिम की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है. वहीं स्टोरी पर कैप्शन लिखते हुए सारा ने कहा, हैप्पी भाई दूज. जिसके साथ सारा ने इब्राहिम को टैग भी किया है.

सारा और इब्राहिम ने करीना के साथ मनाई दिवाली

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने दिवाली की तस्वीरें भी शेयर की थीं. जिसमें दोनों भाई-बहन साथ में एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. वहीं सारा और इब्राहिम ने करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी में भी शिरकत की थी. जहां नीतू कपूर, आलिया भट्ट, करिशमा कपूर और सैफ अली खान भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें – टाइगर 3 में सलमान और शाहरुख ने दोहराया फिल्म शोले का एपिक सीन, थिएटर में बैठे लोगों को आई जय और वीरु की याद, जमकर मारी सीटी

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full