Exclusive: साथ में स्क्रीन शेयर करेंगी सारा अली खान और अनन्या पांडे? वायरल वीडियो में लगे मूवी के कयास
Sara Ali Khan and Ananya Pandey: बॉलीवुड की दो यंग हसीनाएं सारा अली खान और अनन्या पांडे की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. हाल ही में दोनों को कॉफी विद करण सीजन 8 में देखा गया था. जहां दोनों ने एक-दूसरे की जिंदगी से जुड़े कई राजों का पर्दाफाश किया था. वहीं Sara Ali [...]
Sara Ali Khan and Ananya Pandey: बॉलीवुड की दो यंग हसीनाएं सारा अली खान और अनन्या पांडे की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. हाल ही में दोनों को कॉफी विद करण सीजन 8 में देखा गया था. जहां दोनों ने एक-दूसरे की जिंदगी से जुड़े कई राजों का पर्दाफाश किया था. वहीं Sara Ali Khan and Ananya Pandey के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बी-टाउन की दोनों बेस्टी जल्दी ही साथ में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं.
सारा और अनन्या की फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान और अनन्या पांडे साथ में फिल्म करने की प्लानिंग कर रही हैं. दोनों एक्ट्रेस को हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट किया गया है. ऐसे में खबरें हैं कि, फिल्म कॉकटेल 2 में दोनों कोलैब्रेट कर सकती हैं. मुंबई के मशहूर प्रोडक्शन हाउस के बाहर दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें सारा और अनन्या को कार में देखा जा सकता है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, दोनों अदाकाराएं कॉकटेल 2 में साथ काम कर सकती हैं.
कॉकटेल फिल्म
बॉक्स ऑफिस की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म कॉकटेल 2012 में रिलीज हुई थी. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था. वहीं फिल्म में डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. ऐसे में अब मेकर्स फिल्म के सीक्वेल पर काम कर रहे हैं.
देसी बॉयज में अनन्या
खबरों की मानें तो अनन्या पांडे फिल्म देसी बॉयज 2 में भी फीमेल लीड के रुप में नजर आएंगी. इस फिल्म में अनन्या के साथ वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं देसी बॉयज 2 अक्षय कुमार और जॉन इब्राहम स्टारर फिल्म देसी बॉयज का सीक्वेल होगा.