सपना चौधरी का नया गाना “खुले खुले बाल”, डांसिंग क्वीन का नया अंदाज देख फैंस हुए फिदा

Sapna Choudhary New Song: हरियाणा की डांसर सपना चौधरी अपने डांस से लाखों फैंस के दिल पर राज करती हैं। लोग सपना के डांसिंग स्टाइल के कायल हैं। यही वजह है की फैंस उनके ठुमकों पर फिदा हैं। अबतक सपना ने कई म्यूजिक विडियोज लॉन्च किए हैं। लोगों ने उसे खूब प्यार भी दिया है। [...]

By Akanksha Pandey · 16/1/2023

Sapna Choudhary New Song: हरियाणा की डांसर सपना चौधरी अपने डांस से लाखों फैंस के दिल पर राज करती हैं। लोग सपना के डांसिंग स्टाइल के कायल हैं। यही वजह है की फैंस उनके ठुमकों पर फिदा हैं। अबतक सपना ने कई म्यूजिक विडियोज लॉन्च किए हैं। लोगों ने उसे खूब प्यार भी दिया है। इसी बीच सपना का एक नया गाना ‘खुले खुले बाल’ रिलीज हुआ है। लोग इसे भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस डांस में सपना के नए लुक की भी काफी तारीफ हो रही है और इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है।

Sapna Choudhary

‘खुले खुले बाल’ में सपना नए अवतार में

इंस्टाग्राम पर अवतार तो अपने जरूर ट्राई किया होगा लेकिन सपना चौधरी के इस गाने ने तो सच में इंटरनेट पे आग लगा दी है। दरअसल सपना चौधरी का नया गाना खुले खुले बाल हरियाणवी T-Series से लॉन्च किया गया है। इस गाने में सपना ने सलवार सूट पहना हुआ है और वो उसमे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सपना चौधरी के सलवार सूट अंदाज को देखकर उनके फैंस की दिलों की धड़कने बढ़ जाती हैं। गाने की बात करें तो अबतक इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 38 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। इससे पहले भी सपना के गानों को काफी प्यार मिला है।

बिग बॉस से बदली सपना की किस्मत

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने फैंस के साथ फोटोज और विडियोज भी शेयर करती हैं। सपना स्टेज शोज भी करती हैं। इसके अलावा सपना ने टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपना साख बना रखी है। आपको बता दें सपना ने बिग बॉस 11 में भी भाग लिया था। वहां भी उनका जलवा कायम था। लेकिन बिग बॉस से आने के बाद सपना की किस्मत ही बदल गई। हाल ही में सपना ने खेसारी लाल यादव के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो भी किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full