‘कटहल’ की रिलीज से पहले सान्या मल्होत्रा ने अपने परिवार को दिया नायाब तोहफा, ख़रीदा आलिशान घर

इन दिनों कई बॉलीवुड स्टार्स नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नए घर खरीदने की खुशखबरी सामने आई थी। इस लिस्ट में अब एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के बारे [...]

By Aayushi Sharma · 6/5/2023

इन दिनों कई बॉलीवुड स्टार्स नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नए घर खरीदने की खुशखबरी सामने आई थी। इस लिस्ट में अब एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के बारे में, जो इन दिनों अपने नए घर को लेकर सुखियों में छाई हुईं हैं।

विधि-विधान से किया गृह प्रवेश
जानकारी के मुताबिक, सान्या ने अपनी फैमिली के लिए दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक घर खरीदा है। सान्या का नया घर 4 बीएचके है। हाल ही में सान्या ने अपने इस खास पल को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। सान्या ने गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें आप देख सकते हैं वह हिंदू परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान से गृह प्रवेश की रस्में निभाती नजर आ रही हैं।

बधाई मिलने का सिलसिला जारी
सान्या ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- “ नया घर”। उनके इस पोस्ट पर अब बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। ना सिर्फ फैंस बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स भी सान्या को नए घर में प्रवेश करने की बधाई दे रहे हैं। साथ ही लोगों ने उनके डेडिकेशन और अपने सपनों को पूरा करने के जुनून की सराहना की। बता दें सान्या अक्सर ही अपने बिज़ी शेड्यूल में से वक्त निकालकर नए घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने पहुँच जाती हैं।

‘कटहल’ में आएंगी नजर
वहीं उनके वर्कफ़्रंट की बात करें तो इन दिनों सान्या अपनी आगामी फिल्म ‘कटहल’ को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में सान्या पहली बार बड़े पर्दे पर पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगीं। फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। सान्या ने अपने होमटाउन दिल्ली से ही ‘कटहल’ का प्रमोशन शुरू किया है। फिल्म ‘कटहल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 19 मई को रिलीज की जाएगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full