Breaking: सलमान के हाथ से निकली संजयलीला भंसाली की फिल्म, भाईजान की जगह इस सुपरस्टार की हुई एंट्री
Salman Khan: टाइगर 3 की कामयाबी के बाद से सलमान खान को कई फिल्में ऑफर हो रही हैं. ऐसे में जहां सलमान इस समय सफर 2 में सनी देओल के साथ अपने कैमियो रोल की शूटिंग में बिजी हैं. तो वहीं सलमान जल्दी ही करण जौहर की फिल्म द बुल का शूट भी शुरु करने [...]
Salman Khan: टाइगर 3 की कामयाबी के बाद से सलमान खान को कई फिल्में ऑफर हो रही हैं. ऐसे में जहां सलमान इस समय सफर 2 में सनी देओल के साथ अपने कैमियो रोल की शूटिंग में बिजी हैं. तो वहीं सलमान जल्दी ही करण जौहर की फिल्म द बुल का शूट भी शुरु करने वाले हैं. हालांकि अब Salman Khan के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. संजयलीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म इंशाअल्लाह से सलमान का पत्ता साफ कर दिया है. वहीं सलमान की जगह किसी दूसरे सुपरस्टार को दे दी गई है.
इंशाअल्लाह फिल्म
संजयलीला भंसाली को बड़े पर्दे के हिट डायरेक्टर्स में गिना जाता है. राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉक बस्टर मूवी देने वाले संजयलीला भंसाली जल्दी ही नई हीरा मंडी नामक वेब सीरीज के साथ ओटीटी पर भी एंट्री करने वाले हैं. संजयलीला भंसाली की ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. वहीं खबरों की मानें तो हीरा मंडी की रिलीजिंग के बाद संजयलीला भंसाली अपनी अगली फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरु करेंगे. वहीं कुछ महीनों पहले तक खबरें आ रही थी कि संजय ने इस फिल्म के लिए सलमान खान को चुना है. मगर अब सलमान के हाथ से ये फिल्म निकल चुकी है.
किंग खान लेंगे दबंग खान की जगह?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और संजयलीला भंसाली के रिश्तों में खटास आ गई है. पिछले कुछ दिनों से दोनों में मनमुटाव चल रहा है. जिसके चलते संजय ने अपनी फिल्म इंशाअल्लाह से सलमान को आउट कर दिया है. वहीं अब वो सलमान के जिगरी दोस्त शाहरुख खान को फिल्म में साइन करने वाले हैं. हालांकि शाहरुख ने अभी तक फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है. मगर खबरों की मानें तो, अगर शाहरुख फिल्म के लिए राजी होते हैं. तो इसी साल फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी. इन सभी दावों पर अभी ऑफिशियल अपडेट्स आना बाकी हैं.
सलमान और संजयलीला भंसाली की जोड़ी
सलमान खान और संजयलीला भंसाली की जोड़ी को पर्दे पर 1999 में देखा गया था. जब सलमान ने संजय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था. इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. मगर इसके बाद दोनों ने कभी साथ में फिल्म नहीं बनाई. ऐसे देखना दिलचस्प होगा कि, इंशाअल्लाह की स्टार कास्ट में किस सुपरस्टार का नाम सामने आता है.