Breaking: संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर पर बड़ा अपडेट, अगले साल होगी रिलीज, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

Love and War: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी काफी सूर्खियां बटोर रही है. सीरीज को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं हीरामंडी देखने के बाद फैंस संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म Love and War का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि फैंस का इंतजार अब पूरा होने वाला [

By Sakshi Pandey · 7/2/2024

Love and War: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी काफी सूर्खियां बटोर रही है. सीरीज को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं हीरामंडी देखने के बाद फैंस संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म Love and War का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि फैंस का इंतजार अब पूरा होने वाला है. भंसाली ने फिल्म लव एंड वार की शूटिंग की डेट्स लॉक कर दी हैं.

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपनी नई फिल्म लव एंड वॉर का एलान किया था. जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल निभाएंगे. ऐसे में तीनों स्टार्स की तिगड़ी देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. वहीं अब फिल्म की शूटिंग भी जल्दी शुरू होने वाली है. खबरों की मानें तो शूट की डेट्स निर्धारित कर दी गई हैं.

कब शुरू होगी शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर को अगले साल 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने वाले हैं. हालांकि फिल्म से जुड़ी जानकारी गुप्त रखी गई है. मगर मेगा स्टार कास्ट, ग्रैंड कैनवॉस और बेहतरीन गानों के अलावा ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है. खबर है कि, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने अगले साल का पूरा कैलेंडर बुक कर लिया है. वहीं तीनों स्टार्स ने क्रिसमस तक का सारा समय लव एंड वॉर को देने का फैसला किया है.

लव एंड वॉर की कहानी

रणबीर, आलिया और विक्की स्टारर लव एंड वॉर फिल्म लव ट्राएंगल पर आधारित होगी. हालांकि फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि, जहां रणबीर कपूर सांवरिया में संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुके हैं. तो वहीं आलिया भट्ट भी गंगूबाई काठियावाड़ी में संजय लीला भंसाली की हिरोइन बन चुकी हैं. मगर विक्की कौशल पहली बार भंसाली की फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं. ऐसे में तीनों स्टार्स को एक साथ पर्दे पर देखना बेहद शानदार अनुभव होगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full